उज्जैन के महाकाल दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, रोजाना 2 से 2.5 लाख श्रद्धालु कर रहे दर्शन

Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुजराती नववर्ष और दीपोत्सव पर रोजाना 2.5 लाख श्रद्धालु कर रहे बाबा महाकाल के दर्शन।
Lakhs Of Devotees Visiting Mahakal Daily
बड़ी संख्या में भक्त कर रहे बाबा महाकाल के दर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, रोजाना 2 से 2.5 लाख भक्त कर रहे दर्शन।

  • दीपावली, भाईदूज और गुजराती नववर्ष के चलते बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या।

  • गुजरात से बड़ी संख्या में परिवार पहुंच रहे बाबा महाकाल के दरबार।

Lakhs Of Devotees Visiting Mahakal Daily: उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। दीपावली के महापर्व, भाईदूज और गुजराती नववर्ष के अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में भक्त उज्जैन पहुंच रहे हैं। वर्तमान में मंदिर में प्रतिदिन लगभग 2 से 2.5 लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। पर्व के बाद धार्मिक पर्यटन में आई तेजी का असर महाकाल मंदिर में भी साफ दिखाई दे रहा है।

गुजरात से बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु के अनुसार, इस समय मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के पीछे धार्मिक परंपराओं के साथ गुजराती नववर्ष भी एक प्रमुख वजह है। उन्होंने बताया कि गुजरात में दीपावली पूजन के बाद लगभग सात दिनों तक व्यापार और व्यवसाय बंद रखने की परंपरा है। इस दौरान व्यापारी और अन्य परिवार सपरिवार तीर्थ यात्रा पर निकलते हैं। यही वजह है कि वर्तमान में महाकाल मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में गुजरात से आने वाले भक्तों की संख्या काफी अधिक है।

यमुना स्नान और वृंदावन दर्शन के बाद उज्जैन पहुंच रहे भक्त

पुजारी महेश गुरु ने बताया कि भाईदूज के अवसर पर यमुना स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। गुजरात से आने वाले कई श्रद्धालु पहले यमुना स्नान और वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करते हैं। इसके बाद वे आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेते हैं। महाकाल दर्शन के बाद श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी कर वापस घर लौटते हैं। इस धार्मिक यात्रा परंपरा के चलते इन दिनों उज्जैन में गुजरात के श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

Lakhs Of Devotees Visiting Mahakal Daily
महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की रील पर बवाल, 3 गार्ड बर्खास्त, कंपनी पर ₹5 लाख की कार्रवाई

दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें व्यवस्थित तरीके से बाबा महाकाल के दर्शन हो सकें। मंदिर में उमड़ रही लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर उज्जैन की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता को दर्शा रही है। दीपोत्सव और गुजराती नववर्ष के इस दौर में महाकाल की नगरी पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रही है।

Lakhs Of Devotees Visiting Mahakal Daily
कुलेथ में पशुपालक सम्मेलन के दौरान घोड़ा दौड़ में घोड़ी की मौत, लाइव VIDEO सामने आने से व्यवस्थाओं पर उठे सवाल