Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन में 1-2 हजार का मुनाफा दिखाकर जीता भरोसा; फिर 10.90 लाख रुपये लेकर गायब हुआ साइबर ठग

Investment Scam In Ujjain: उज्जैन के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास त्रिवेदी से ₹10.90 लाख की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी, नीलगंगा पुलिस ने दर्ज किया मामला, टीआई तरुण कुरिल जांच में जुटे।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 23, 2026 | 03:09 PM

उज्जैन साइबर फ्रॉड केस (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain Cyber Fraud Case: ऑनलाइन निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने शहर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 10 लाख 90 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने पहले छोटे निवेश पर मुनाफा देकर विश्वास जीता और फिर धीरे-धीरे लाखों रुपये निवेश करवा लिए। जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस निकालने की कोशिश की तो न केवल संपर्क टूट गया, बल्कि कंपनी का पता भी फर्जी निकला।

नीलगंगा थाना क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास त्रिवेदी ने इस संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर देखा था निवेश कंपनी का विज्ञापन

उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी टीआई तरुण कुरिल ने बताया कि विकास त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर एक निवेश कंपनी का विज्ञापन देखा था। कंपनी खुद को शेयर बाजार और स्टॉक एक्सचेंज में निवेश कराकर बेहतर रिटर्न दिलाने वाली संस्था बता रही थी। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद पीड़ित को कंपनी की वेबसाइट पर भेजा गया, जहां उनसे एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया गया और उनका ट्रेडिंग अकाउंट भी खुलवाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

वियतनाम घुमाने का सपना दिखाकर ठगी, फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आया परिवार, गंवा दिए 3.50 लाख रुपये

देवास नाका फ्लाईओवर के रास्ते से हटाये गए अतिक्रमण, 30 दुकानों पर चला बुलडोजर

नागदा में 40 लाख रुपये की चोरी का 7 दिन में खुलासा, पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी, नकदी और जेवरात बरामद

शिशुकुंज स्कूल का किचन सील, एक्सपायरी मसाले मिलने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

शुरुआत में पीड़ित ने निवेश की छोटी रकम

टीआई कुरिल के मुताबिक, शुरुआत में पीड़ित ने छोटी रकम निवेश की थी। कंपनी की ओर से 1 से 2 हजार रुपये का मुनाफा भी लौटाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद कंपनी के कथित कर्मचारियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर बड़ी राशि निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

फरवरी से मई तक किए 10 लाख से ज्यादा इन्वेस्ट

उज्जैन पुलिस के अनुसार फरवरी से मई 2026 के बीच पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में कुल 10 लाख 90 हजार रुपये निवेश कर दिए। ऐप में लगातार मुनाफा दिखाई देता रहा, लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो बहाने बनाए जाने लगे। कुछ समय बाद जिन मोबाइल नंबरों से संपर्क हो रहा था, वे भी बंद हो गए।

यह भी पढ़ें: जेएएच अस्पताल में पार्किंग वसूली का खेल उजागर, सहायक अधीक्षक से वसूले 50 रुपये, संचालक पर 50 हजार का जुर्माना

शक होने पर विकास त्रिवेदी ने कंपनी के पते और अन्य जानकारियों की जांच की। जांच में सामने आया कि कंपनी का पता भी फर्जी है। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।टीआई तरुण कुरिल ने बताया कि मामले में संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।

Ujjain cyber fraud investment scam 10 lakh cheated after fake profit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 03:09 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.