MP News: उज्जैन के चिरोला गांव में पसरा मातम, डबरी में डूबने से दो जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत

Ujjain Two Friends Died Drowning Accident: उज्जैन के चिरोला में बड़ा हादसा, खेत की डबरी में डूबने से अजय और कमल नामक दो दोस्तों की मौत, किनारे मिली बाइक और चप्पलों से पुलिस ने शुरू की जांच।
ujjain-bhatpachlana-drowning-accident-two-friends-died
उज्जैन में डबरी में डूबने से दो युवकों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ujjain Bhatpachlana Drowning Accident: उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के चिरोला गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। गांव स्थित एक डबरी में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। बुधवार सुबह दोनों युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर में दोनों के शव डबरी से बाहर निकाले जा सके। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

मंगलवार सुबह घर से निकले थे दोनों दोस्त

मृतकों की पहचान चिरोली निवासी 16 वर्षीय अजय बैरागी और 20 वर्षीय कमल माली के रूप में हुई है। दोनों आपस में करीबी मित्र थे और अक्सर साथ ही समय बिताते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दोनों घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शुरुआत में परिवार के लोगों को लगा कि दोनों गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट मैच देखने गए होंगे। हालांकि देर रात तक कोई संपर्क नहीं होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी।

देर रात पुलिस को दी गई सूचना

जब रात करीब 12 बजे तक दोनों युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने भाटपचलाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में तलाश के निर्देश दिए। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन रातभर दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिवार और ग्रामीण भी लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बाइक, मोबाइल और चप्पलों से मिला सुराग

बुधवार सुबह एक राहगीर ने चिरोली स्थित अंतिम पाटीदार की डबरी के पास एक बाइक, मोबाइल फोन और दो जोड़ी चप्पलें पड़ी देखीं। उसने इसकी जानकारी तुरंत एमपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डबरी में तलाश शुरू की गई।

काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन से एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया था, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com