Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकाल की शरण में पहुंचीं TV एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, भस्म आरती में हुईं शामिल, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Rupali Ganguly Mahakal Bhasma Aarti : टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 23, 2026 | 10:44 AM

महाकाल मंदिर में रूपा गांगुली (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Rupali Ganguly Ujjain Visit : फेमस टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली गुरुवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वह विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुईं और नंदी हॉल से करीब दो घंटे तक आरती का दिव्य दर्शन किया। इस दौरान रूपाली पारंपरिक वेशभूषा में पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करती नजर आईं।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, रूपाली गांगुली तड़के ही महाकाल मंदिर पहुंच गई थीं। भस्म आरती के दौरान उन्होंने शांत भाव से बाबा महाकाल का ध्यान किया और आरती की पूरी प्रक्रिया में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। उनके मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही कई श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए उत्साहित नजर आए।

2020 से और गहरी हुई महाकाल में आस्था

रूपाली गांगुली ने बताया कि वर्ष 2020 में पहली बार महाकाल मंदिर आने के बाद से उनकी आस्था और भी गहरी हो गई। तभी से वह नियमित अंतराल पर उज्जैन आने का प्रयास करती हैं और पिछले कुछ वर्षों में कई बार बाबा महाकाल के दरबार में अपनी हाजिरी लगा चुकी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना : कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये टोस्ट, पैकेट में मिली मरी हुई छिपकली! खाद्य विभाग ने बिक्री पर लगाई रोक

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल जाएगी या मिलेगी राहत?

पन्ना में थाने से पुलिस की कार लेकर भागा युवक, बाजार में मचाया तांडव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बालाघाट में छात्र ने कलेक्ट्रेट में फोड़ा पटाखा, अगले दिन एसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी माफी, ये थी वजह

जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

भस्म आरती संपन्न होने के बाद अभिनेत्री ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा उनके जीवन के हर पड़ाव पर बनी रही है। उन्होंने कहा, “जब भी मानसिक शांति की आवश्यकता महसूस होती है, मैं उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन करती हूं।”

“भस्म आरती का अनुभव अलौकिक”

रूपाली ने कहा कि भस्म आरती का आध्यात्मिक अनुभव इतना अलौकिक है कि उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने महाकाल मंदिर की ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण की भी प्रशंसा की और कहा कि यहां आने से मन को अद्भुत शांति मिलती है।

ये भी पढे़ं : पन्ना में थाने से पुलिस की कार लेकर भागा युवक, बाजार में मचाया तांडव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

‘अनुपमा’ से मिली देशभर में पहचान

कोलकाता में जन्मी रूपाली गांगुली अभिनय जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उनके पिता अनिल गांगुली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित निर्देशक रहे हैं। रूपाली को सबसे अधिक लोकप्रियता टीवी शो ‘अनुपमा’ से मिली, जबकि कॉमेडी धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाया गया ‘मोनिशा’ का किरदार आज भी दर्शकों की पसंदीदा भूमिकाओं में शामिल है।

Rupali ganguly visits ujjain mahakal temple attends bhasma aarti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 09:44 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Mahakal Temple
  • Rupali Ganguly
  • Ujjain News
  • Ujjain Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.