महाकाल दरबार में दो राज्यों के मंत्रियों ने टेका माथा; भस्म आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

Mahakal Temple News: सावन में बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे दो राज्यों के मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और बिहार के मंत्री संजय कुमार ने भस्म आरती में हिस्सा लेकर किया पूजन।
Two state ministers attend Mahakal Bhasma Aarti in Ujjain
महाकाल मंदिर(फोटो सोर्स:सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Two State Ministers Attend Mahakal Bhasma Aarti: धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को सावन के पावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष नजारा देखने को मिला। मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

दोनों मंत्रियों ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर विधि-विधान से भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की और देश, प्रदेश सहित अपने-अपने क्षेत्रों के नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

भस्म आरती में शामिल हुए मंत्री दिलीप अहिरवार

मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार शुक्रवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में सहभागिता कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंत्री करीब दो घं टे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे और प्रदेशवासियों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दिलीप अहिरवार ने सावन माह में बाबा महाकाल के दर्शन को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि महाकाल का दरबार बेहद पवित्र स्थल है, जहां आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने भगवान महाकाल से प्रदेश में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

परिवार के साथ पहुंचे बिहार के मंत्री

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ प्रातःकालीन भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंत्री संजय कुमार ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करना उनके जीवन का अत्यंत सौभाग्यपूर्ण क्षण है। उन्होंने मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

Two state ministers attend Mahakal Bhasma Aarti in Ujjain
Madhya Pradesh: CRPF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे अमित शाह, CM मोहन यादव होंगे भी साथ रहेंगे

मंदिर समिति ने किया आत्मीय स्वागत

दोनों मंत्रियों ने दर्शन-पूजन के बाद मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों मंत्रियों का आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। समिति ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रसाद भेंट किया। सावन के दौरान महाकाल मंदिर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंत्रियों का भस्म आरती में शामिल होना भी विशेष धार्मिक अवसर रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com