-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Mahakal Sawari Vip Arrangement Mayor Letter Cm Common Devotees Darshan
महाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु कैसे करेंगे दर्शन?
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Mayor Mukesh Tatwal: उज्जैन मेयर मुकेश टटवाल ने महाकाल सवारी में VIP और पुजारियों की भीड़ पर सवाल उठाते हुए CM और कलेक्टर को पत्र लिखा। आम श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए व्यवस्था बदलने की मांग की।

मुकेश टटवाल (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain Mahakal Sawari VIP Arrangement: सावन-भादौ में निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर की शाही सवारी को लेकर उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को पत्र लिखकर सवारी के दौरान आम श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने की मांग की है। महापौर ने इसके साथ एक स्केच भी भेजा है, जिसमें पालकी के आसपास की व्यवस्था में बदलाव के सुझाव दिए गए हैं।
महापौर मुकेश टटवाल का कहना है कि महाकाल की सवारी में बाबा की पालकी के चारों ओर पंडे, पुजारी, कहार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की इतनी भीड़ रहती है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन तक नहीं हो पाते। उनका कहना है कि यह व्यवस्था आम भक्तों के साथ न्याय नहीं करती।
मेयर ने दिए कई सुझाव
पत्र में उन्होंने सुझाव दिया है कि सुरक्षा के लिए पुलिस का घेरा पहले से अधिक बड़ा और व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि पालकी के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा न हो। उन्होंने कहा कि पालकी को कंधा देने वाले कहारों की संख्या सीमित रखी जाए और अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद वे सुरक्षा घेरे से बाहर आ जाएं। इसी तरह पालकी के समीप केवल आवश्यक संख्या में पुजारियों को ही रहने की अनुमति हो, ताकि पूजा-अर्चना सुचारु रूप से हो सके और श्रद्धालुओं को भी दर्शन का अवसर मिले।
सम्बंधित ख़बरें
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
रायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट
नर्मदापुरम नगर पालिका में 7.78 करोड़ के घोटाले का आरोप, राजस्व वसूली में हेराफेरी, दो कर्मचारियों पर FIR
MP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
जनप्रतिनिधियों के आगे चलने की व्यवस्थी बनाई जाए
महापौर ने यह भी सुझाव दिया कि सभी जनप्रतिनिधियों, वीआईपी और गणमान्य नागरिकों के लिए सवारी के आगे चलने की अलग व्यवस्था बनाई जाए। इससे पालकी के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं होगी और आम श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन आसानी से हो सकेंगे।
ये लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय
मुकेश टटवाल ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति विशेष या परंपरा के खिलाफ नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी इच्छा बाबा महाकाल के दर्शन करना होती है, इसलिए व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे हर भक्त को दर्शन का अवसर मिल सके।
ये भी पढ़ें : करोड़पति हुए बाबा महाकाल: 472 करोड़ की FD और 90 करोड़ की जमीन, जानें कितनी है महाकाल मंदिर की कुल संपत्ति?
सीएम, कलेक्टर और एसपी को भेजा पत्र
महापौर ने यह पत्र मुख्यमंत्री मोहन यादव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, महाकाल मंदिर प्रशासक, सांसद और स्थानीय विधायक सहित संबंधित अधिकारियों को भेजा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इन सुझावों पर क्या निर्णय लेता है और आगामी महाकाल सवारी में व्यवस्था में कोई बदलाव देखने को मिलता है या नहीं।
Mahakal sawari vip arrangement mayor letter cm common devotees darshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु कैसे करेंगे दर्शन?
Jul 12, 2026 | 05:29 PMMandakini Photos: पहाड़, प्रकृति और हिमाचली लुक… मंदाकिनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
Jul 12, 2026 | 05:27 PMयूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
Jul 12, 2026 | 05:15 PMनाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PMरायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट
Jul 12, 2026 | 05:11 PMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: एसिलॉक प्लस की 2.45 करोड़ रुपए की दवाएं प्रतिबंधित, कंपनी को रिकॉल का आदेश
Jul 12, 2026 | 05:10 PMउद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई गड़बड़ी? शिंदे गुट के कृष्ण हेगड़े ने उठाए गंभीर सवाल
Jul 12, 2026 | 05:10 PMवीडियो गैलरी

रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM












