राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म निरस्त होने पर सांसद अनिल फिरोजिया का तीखा हमला
MP Political News : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त होने पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न करने पर फॉर्म रिजेक्ट होना तय था।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
अनिल फिरोजिया (फोटो सोर्स- नवभारत)
Anil Firojiya on Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पार्टी की बड़ी लापरवाही और राजनीतिक विफलता बताया।
सांसद फिरोजिया ने कहा कि कांग्रेस अपनी गलतियों के लिए हमेशा दूसरों को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस चुनावी हार के लिए ईवीएम को दोष देती थी और अब चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है। उनके अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों और संवैधानिक प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक राजनीतिक दल और उम्मीदवार की जिम्मेदारी है। यदि नामांकन प्रक्रिया में आवश्यक जानकारी छिपाई जाती है या नियमों का पालन नहीं किया जाता, तो फॉर्म का निरस्त होना स्वाभाविक है।
विनाश निकट आता है तो बुद्धि विपरीत हो जाती है
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा, “जब किसी का विनाश निकट आता है तो उसकी बुद्धि विपरीत हो जाती है।” उन्होंने कहा कि लगभग 150 वर्ष पुरानी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को यदि नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं है, तो यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने इसे कांग्रेस संगठन की कमजोरी और नेतृत्व की विफलता का उदाहरण बताया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष
इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला
सावन की तैयारी में जुटा महाकाल मंदिर, भस्म आरती का समय बढ़ेगा, अवंतिका के राजा के रूप में निकलेंगी 6 सवारियां
चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी: शहडोल स्टेशन पर उतरते वक्त महिला का पैर कटा, महिला आरक्षक ने की बचाने की कोशिश
कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप कर रही
भाजपा सांसद ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय लगातार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब कांग्रेस की कार्यशैली को समझ चुकी है और इसी कारण पार्टी लगातार चुनावों में कमजोर होती जा रही है।
नरेंद्र मोदी की तारीफ
इस दौरान फिरोजिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तथा मध्य प्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने इसे भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और जनसमर्थन का परिणाम बताते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता मिली है और भाजपा का तीसरा सांसद भी निर्विरोध चुन लिया गया।
ये भी पढ़ें : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज: रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का बड़ा धरना, उपवास पर बैठे दिग्गज नेता
झूठ बोलने की राजनीति अब प्रभावहीन हुई
अंत में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “झूठ बोलो, ज़ोर से बोलो और बार-बार बोलो” की राजनीति अब जनता के बीच प्रभावहीन हो चुकी है। उनके अनुसार, कांग्रेस आत्ममंथन करने के बजाय आरोप लगाने में व्यस्त है, जिससे उसका राजनीतिक भविष्य और अधिक संकट में पड़ता जा रहा है।
