उधर भारत बना विश्व चैंपियन...इधर उज्जैन में भिड़ गए दो समुदाय, सामने आया लाठी-डंडों की मारपीट का VIDEO

Communal Clash Ujjain: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया। पूरे देश में खुशी का माहौल है लेकिन उज्जैन में जीत का जश्न विवाद की वजह बन गया। जिसके चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
Community Clash In Ujjain Controversy Viral Video
Ujjain Community Clash, (Source: Design Image)
Updated on

Ujjain T20 Celebration Violence: उज्जैन में टीम इंडिया की जीत की खुशी मनाना एक पक्ष के लिए भारी पड़ गया। चिमनगंज थाना क्षेत्र की राजरायल कॉलोनी में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में रविवार रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक भारतीय टीम की जीत के बाद कुछ लोग खुशी मना रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे। इसी बीच दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने पटाखे दूसरी जगह फोड़ने की बात कही। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

हिंसा का वीडियो आया सामने

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों पक्ष आपस में भिड़ रहे हैं और एक दूसरे पर घातक प्रहार करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने इस घटना को दिल्ली के उत्तम नगर की घटना की तरह ही बताया। यूजर ने लिखा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक हिंदू पति-पत्नी को मजहबियों की भीड़ ने तब पीटना शुरू किया, जब हिंदू पति पत्नी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में अपनी गली में सेलिब्रेशन करने के लिए निकले हमला ठीक वैसे हुआ जैसे होली खेलने के विरोध में दिल्ली के तरुण कुमार की हत्या कर दी गई |

पुलिस ने किया केस दर्ज

इस पूरे प्रकर्ण को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। संजय नामदेव की शिकायत पर पुलिस ने वाहिद खान, जाकिर, शादाब, सुल्तान सहित अन्य के खिलाफ धारा 331, 296, 115, 351 और 3 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। दूसरी तरफ वाहिद खान की शिकायत पर रविंद्र, पंकज सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com