

Mohan Yadav Kolkata visit Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया है। कोलकाता में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने ईश्वर के नाम की शपथ लेकर सीएम का दायित्व ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित थे।
MP के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए वे शुक्रवार रात को ही कोलकाता पहुंच गए थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने आत्मीयता जताते हुए ट्वीट करते हुए उन्हें शुभेंदु दा कहा।
सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शिवराज सिंह ने बधाई देते हुए कहा "बंगाल में विकास की 'शुभ' शुरुआत बधाई शुभेंदु दा!"
@SuvenduWB