-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Shajapur »
- Shajapur Priyanshu Mevada Murder Protest Road Blockade
शाजापुर में 10 वर्षीय प्रियांशु की हत्या के विरोध में चक्काजाम, परिजनों ने उठाए पुलिस जांच पर सवाल
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: प्रीतेश जैन
Shajapur Crime News: कालापीपल में 10 वर्षीय प्रियांशु मेवाड़ा की हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने भोपाल मार्ग पर चक्काजाम किया। परिवार ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए CID जांच की मांग की है।

परिजनों ने किया चक्काजाम (फोटो सोर्स- नवभारत)
Shajapur Priyanshu Murder Case : शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम प्रियांशु मेवाड़ा की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को भोपाल मार्ग पर धरना देकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 2:30 बजे तक जारी रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला।
जानकारी के अनुसार ग्राम नांदनी निवासी कक्षा चौथी का छात्र प्रियांशु मेवाड़ा गुरुवार शाम अचानक लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार को गांव के पास स्थित बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के नजदीक उसका शव बरामद हुआ। मासूम की मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
परिजनों ने पुलिस जांच पर जताई नाराजगी
धरना स्थल पर मृतक के पिता सुरेश मेवाड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सही दिशा में जांच नहीं कर रही है और वास्तविक आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस नाबालिग को मामले में आरोपी बताया जा रहा है, वह हत्या में शामिल नहीं है। परिवार ने पुलिस पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप भी लगाया। परिजनों की मांग है कि मामले की जांच सीआईडी या किसी स्वतंत्र उच्च स्तरीय एजेंसी से कराई जाए, ताकि मासूम को न्याय मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की तैयारी
इटारसी : BJP नेता के बालिका गृह से 2 साल में 5 नाबालिग लापता, अब दर्ज हुई एफआईआर, एसपी ने गठित की एसआईटी
उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, महिला समेत 5 गिरफ्तार, 3 आरोपी अब भी फरार
मंदसौर में तांत्रिक गिरोह का पर्दाफाश, नोटों की बारिश और गड़े खजाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, 4 गिरफ्तार
पूर्व विधायक कुणाल चौधरी पहुंचे, निष्पक्ष जांच की मांग
प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद कालापीपल के पूर्व कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर समर्थन दिया और पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर वास्तविक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें : केन-बेतवा लिंक परियोजना विवाद: अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- दबाई जा रही है आंदोलनकारियों की आवाज
भारी पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और शुजालपुर एसडीओपी निमिष देशमुख मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों से चर्चा कर प्रदर्शन खत्म कराया। सुरक्षा के लिहाज से कालापीपल, शुजालपुर सहित आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Shajapur priyanshu mevada murder protest road blockade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खेसारी लाल यादव विवाद के बीच अंजना सिंह का बदला अंदाज, गांव की सड़कों पर दिखीं बेफिक्र, फैंस बोले- जियो शेरनी
Jul 19, 2026 | 09:56 PMमहाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना
Jul 19, 2026 | 09:52 PMमानसून सत्र का एजेंडा तय, BAC बैठक में लोकसभा स्पीकर ने लिया फैसला; 6 बड़े विधेयक पर चर्चा के लिए समय तय
Jul 19, 2026 | 09:52 PMकलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PMOPSC में वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती, ₹56,100 शुरुआती वेतन; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Jul 19, 2026 | 09:40 PM‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, तीसरे दिन की करोड़ों की कमाई, बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर
Jul 19, 2026 | 09:31 PMBMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
Jul 19, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM
जम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 07:58 PM
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM














