सस्पेंड पुलिसकर्मी का ‘नशा’ उतरा, एसपी ऑफिस के बाहर कर रहा था ड्रामा; महिला ने चप्पलों से पीटा- देखें VIDEO
Shahdol News: नशे में धुत सस्पेंडेड पुलिसकर्मी ने महिला चाट वाली से की बदसलूकी, महिला ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा। वीडियो हुआ वायरल
- Written By: सजल रघुवंशी
शहडोल में स्सपेंडेड पुलिसकर्मी का ड्रामा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shahdol Police Viral Video: शहडोल जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र टॉकीज के पास, एसपी बंगले के समीप उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक निलंबित पुलिसकर्मी को महिला चाट संचालिका ने सरेआम पीट दिया, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सस्पेंडेड पुलिसकर्मी रिंकू सिंह शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर हंगामा कर रहा था और राहगीरों को परेशान कर रहा था, आरोप है कि उसने पास में चाट का ठेला लगाने वाली महिला से भी अभद्रता की, मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो चुका है।
महिला ने सिखाया सबक
मिली जानकारी के मुताबिक निलंबित पुलिसकर्मी रिंकू सिंह शराब के नशे में बुरी तरह चूर था। वह सड़क से गुजर रहे लोगों को रोककर उनसे अभद्र व्यवहार कर रहा था और गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच उसने पास में चाट का ठेला लगा रही एक महिला के साथ भी बदसलूकी की। हालांकि महिला ने चुप रहने के बजाय साहस दिखाया और बीच सड़क पर ही पुलिसकर्मी को सबक सिखाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
आंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी
जबलपुर के गैरीसन मैदान में ‘योग उत्सव’; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने MP के राज्य स्तरीय मंच पर किया योगाभ्यास
भोपाल में NEET री-एग्जाम: 32 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक छात्र दे रहे हैं परीक्षा; सुरक्षा अभेद्य
नीट यूजी री-एग्जाम आज: 57 केंद्रों पर 23 हजार छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के ख़ास इंतजाम
शहडोल में स्सपेंडेट पुलिसकर्मी का हाई-वोल्टेज ड्रामा pic.twitter.com/o8QpXRPRHl — Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) May 6, 2026
शहडोल पुलिस ने लिया हिरासत में
सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे सस्पेंडेड पुलिसकर्मी को अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।गौरतलब है कि जिले में बीच सड़क मारपीट और हंगामे की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता खड़ी करती हैं।
यह भी पढ़ें: जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
रिंकू सिंह का विवादों से पुराना नाता
बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह पहले भी विवादों में रह चुका है और पुलिस लाइन में फायरिंग के मामले में उसे निलंबित किया गया था, इसके बावजूद वह खुलेआम शराब के नशे में उत्पात मचाते नजर आ रहा है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
