सिवनी: भला ऐसा भी कैसा नाम! अपने ही गांव का नाम बदलवाने पर अड़े ग्रामीण; जानें वजह

Unique Village Name Controversy: सिवनी में एक गांव के नाम से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव का नाम बदलने की मांग की, ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नाम से शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।
Seoni villagers demand change of their village name due to social embarrassment
सिवनी जिले में परेशान ग्रामीणों ने गांव का नाम बदलने को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Seoni Village Name Change Demand: कुछ लोग अपने नाम को लेकर परेशान रहते हैं लेकिन सिवनी जिले में एक गांव के ग्रामीण अपने गांव के नाम से ही परेशान हैं। उनका कहना है कि उनके गांव के नाम से अश्लीलता की बू आती है।

ऐसे में किसी दूसरे स्थान पर जाने पर उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने अपने गांव का नाम बदलने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नाम से अश्लीलता की बू आती है।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विकासखंड केवलारी के अंतर्गत एक गांव लोलोपार के ग्रामीणों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर अपने गांव का नाम बदलने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव लोलोपार तहसील केवलारी जिला सिवनी के मूल निवासी हैं। उनके गांव का यह नाम सभी शासकीय कार्यालय व राजस्व रिकर्ड में पूर्व में दर्ज है।

झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी

ग्रामीणों का कहना है क गांव के उक्त अश्लील नाम को लेकर हमारे गांव की महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो को हमेशा शर्मिदगी झेलना पड़ता है। कई बार गांव की महिलाओं को किसी कार्यालय, स्कूल, बैंक में किसी के द्वारा गांव का नाम पूछे जाने पर काफी शर्मिंदगी झेलना पड़ता है। कई बार लोग जानबूझकर गांव का नाम बार-बार पूछ कर शर्मिदा करते हैं। जिससे हमें काफी मानसिक कष्ट झेलना पड़ता है। कहीं मेहमानी आदि पर जाने पर भी इसी तरह की शर्मिंदगी से रूबरू होना पड़ता है। जिसके चलते ही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के सामने गांव का नाम बदलने की मांग रखी है।

Seoni villagers demand change of their village name due to social embarrassment
18 साल बाद मिला बिछड़ा भाई; मुरैना पुलिस की सूझबूझ और मानवीय पहल ने बिहार के परिवार को दी बड़ी खुशी

नए नामों का दिया सुझाव

गांव के मोहनिया, जग बंधन, आशीष, रश्मि, केतकीबाई, यमुनाबाई, फागुलाल, रामदास आदि सहित अन्य ग्रामवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि इस भावनात्मक समस्या से मुक्त कराते हुए सुझाए किसी एक नया नाम गांव को दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव का नया नाम गंगापुर, भवानीपुर, रामपुर, ललितपुर आदि में से कुछ रखा जा सकता है।

जिले में हैं कई अन्य ऐसे गांव

वहीं बात करें तो जिले में कई ऐसे गांव हैं जिनके नाम काफी अजीब से हैं। जिसमें चोर गरठिया, भसूड़ा-पिपरिया, बीवी आदि हैं। इन गांवों के नाम को लेकर कई अलग कहानियां हैं। वैसे आपको बताते चलें कि जिला मुख्यालय सिवनी का नाम भी पहले यहां पाए जाने वाले सीवान के वृक्षों के चलते रखा गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com