गरबा सिखाने वाले युवक पर विवाहिता शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, ब्लैकमेलिंग और धमकी का केस दर्ज

Sehore Garba Teacher Case : सीहोर में 33 वर्षीय विवाहिता शिक्षिका ने गरबा सिखाने वाले युवक पर दुष्कर्म, पीछा करने, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
woman teacher alleges rape by Garba instructor
थाने में 33 वर्षीय विवाहिता शिक्षिका ने की गरबा ट्रेनर की शिकायतफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • 33 वर्षीय विवाहिता शिक्षिका ने गरबा सिखाने वाले युवक पर लगाए गंभीर आरोप।

  • करीब तीन साल पहले हुई थी दोनों की पहचान पीछा करने, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप।

  • पति को पुरानी बातचीत बताने की धमकी देने की शिकायत।

Sehore Garba Instructor Police Complaint : सीहोर जिले में महिला थाना पुलिस ने 33 वर्षीय विवाहिता शिक्षिका की शिकायत पर गरबा सिखाने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पीछा करने, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी लंबे समय से उसे फोन और मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

तीन साल पहले हुई थी आरोपी से पहचान

पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी युवक की पहचान करीब तीन साल पहले हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी लेकिन बाद में शिक्षिका ने नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते आरोपी से संपर्क बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद युवक लगातार फोन और मैसेज करता रहा। इतना ही नहीं वे पीड़िता के घर के आसपास भी चक्कर लगाकर उसे परेशान करता था।

समझाने पहुंची शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप

शिकायत के मुताबिक लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर पीड़िता 12 जुलाई को आरोपी को समझाने उसके घर पहुंची थी। उस समय आरोपी घर पर अकेला था। शिक्षिका ने जब उसे फोन करने और पीछा करने से मना किया तो आरोप है कि युवक ने उसका दायां हाथ पकड़कर जबरन कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सामाजिक और पारिवारिक भय के कारण पीड़िता ने तत्काल किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

पुरानी बातचीत उजागर करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग

सीहोर पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी लगातार फोन कर उस पर दोबारा मिलने का दबाव बनाने लगा। जब उसने मिलने से इनकार किया तो युवक ने पुरानी बातचीत की जानकारी उसके पति को देने की धमकी दी। इसी आधार पर वो शिक्षिका को ब्लैकमेल करने लगा।

पति के सामने भी दी जान से मारने की धमकी

मामले में नया मोड़ 22 नवंबर की रात करीब 10 बजे सामने आया। आरोप है कि युवक पीड़िता के घर पहुंच गया। उस समय उसके पति भी घर पर मौजूद था। घर के बाहर शोर सुनकर पति बाहर आया और आरोपी से पूछताछ की। शिकायत के मुताबिक इस दौरान युवक ने उनके साथ गाली गलौज की और धमकी दी कि यदि शिक्षिका ने उससे बात नहीं की तो वो पति पत्नी दोनों को जान से खत्म कर देगा।

पति और जेठ के साथ महिला थाने पहुंची पीड़िता

आरोपी के वहां से जाने के बाद पीड़िता ने अपने पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पति ने अपने बड़े भाई को भी मामले से अवगत कराया। अगले दिन यानी 23 नवंबर को पीड़िता अपने पति और जेठ के साथ महिला थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया केस आरोपी की तलाश जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर महिला थाने में दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।