सीहोर: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर; शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Vande Mataram 150 Anniversary: सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर गूंजे देशभक्ति के तराने, समूह गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर हुआ परिसर।
Vande Mataram 150th anniversary cultural program in Sehore
सीहोर में मनाई गई वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Sehore Celebrates 150 Anniversary Of Vande Mataram: सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वर समूह गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

देशभक्ति से ओतप्रोत इस समारोह में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने की।

समूह गायन से गूंजा पूरा सभागार

कार्यक्रम में ‘संगितिका विद्यालय’ सीहोर के मांगीलाल ठाकुर और उनके पुत्र अभय ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत राजकुमारी वर्मा एवं उनके साथियों के ओजस्वी समूह गायन से हुई। विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के इस गीत को उत्साह के साथ सुना। ‘वंदे मातरम्’ के स्वरों से पूरा सभागार राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इसके बाद छात्रा कुमारी कशिश पटवा ने देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने कहा कि केवल डिग्री, परीक्षा या उच्च पद हासिल करना ही महानता नहीं है, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण व्यक्ति को वास्तविक रूप से महान बनाता है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आईसीएस पद से त्यागपत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह के साहस का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में निडर होकर कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों से पुस्तकीय ज्ञान के साथ समाज को समझने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Vande Mataram 150th anniversary cultural program in Sehore
ग्वालियर में एसपी कार्यालय में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में मौत; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

विशिष्ट अतिथि मांगीलाल ठाकुर ने युवाओं को भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तृप्ता झा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मती राजकुमारी वर्मा ने किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, साहस, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देश की एकता, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com