सीहोर में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 30 ग्रामीण घायल, रसोई कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

Sehore Accident : इछावर में झरखेड़ा के पास यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में करीब 30 ग्रामीण घायल हुए जिन्हें इछावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
Sehore Accident
इछावर सिविल अस्पताल में भर्ती घायलफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • सीहोर के इछावर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से करीब 30 ग्रामीण घायल।

  • पालखेड़ी गांव के ग्रामीण हरसपुर में रसोई कार्यक्रम से लौट रहे थे।

  • झरखेड़ा के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य।

Sehore Tractor Trolley Accident : सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 30 ग्रामीण घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इछावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

रसोई कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के इछावर के पास स्थित पालखेड़ी गांव के करीब 30 ग्रामीण हरसपुर गांव में आयोजित एक रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान झरखेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसा अचानक होने से ट्रॉली में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई लोग उसके नीचे दब गए।

अस्पताल में एक साथ पहुंचे 30 घायल

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के इछावर सिविल अस्पताल पहुंचने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। सभी घायलों की स्थिति और उनकी चोटों की गंभीरता को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य में सहयोग किया। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जा रही है। पुलिस वाहन की गति और दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है।

Sehore Accident
सागर में शराब पीने से युवक मौत के बाद जागा प्रशासन! आधी रात कलेक्टर और SP ने 6 दुकानों पर मारा छापा

कृषि वाहन में सवारी बैठाने से फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे कृषि वाहनों में बड़ी संख्या में लोगों को बैठाकर यात्रा करने के खतरे को उजागर किया है। जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में करीब 30 ग्रामीण सवार थे। कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाले ऐसे वाहनों में यात्रियों को बैठाकर ले जाना जोखिम भरा हो सकता है। तेज रफ्तार और सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी गंभीर हादसों की वजह बन सकती है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।