सागर में युवक का शव फंदे पर मिलने से हंगामा, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जाम किया नेशनल हाईवे
Sagar Youth Death Case: सागर में 19 वर्षीय युवक का शव फंदे पर मिलने से हंगामा मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर नेशनल हाईवे जाम किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
परिजनों ने लगाया चक्काजाम (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sagar Youth Dead Body Hanging Case: सागर जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मामला ग्राम क्वायला निवासी 19 वर्षीय लोकेश सिंह का है। जानकारी के अनुसार, लोकेश शनिवार सुबह घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बंडा थाने में दर्ज कराई थी और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान उसका शव सुरखी थाना क्षेत्र के बिलैया टोरिया इलाके में फंदे पर लटका हुआ मिला।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक के शरीर पर धारदार हथियार या ब्लेड जैसे निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत होता है। उनका आरोप है कि हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में महाकाल के दर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और संपत्तिया उइके, दर्शन कर पूजा-अर्चना की
दिल्ली के सरकारी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की मौत, कमरे से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट खोल गया बड़े राज!
बालाघाट में बाघ नदी का कहर: पानी के तेज बहाव में बहे दो बड़े वाहन, लगातार बारिश से बढ़ा खतरा
पहली ही बारिश में खुली विकास की पोल: रीवा में एंबुलेंस नहीं पहुंची गांव, महिला को खाट पर अस्पताल ले गए ग्रामीण
नेशनल हाईवे पर लगा दिया जाम
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और कई वाहन दोनों ओर फंस गए। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। सूचना मिलते ही बंडा थाना प्रभारी आर.एस. कुशवाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सागर पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल किया गया।
ये भी पढ़ें : पहली ही बारिश में खुली विकास की पोल: रीवा में एंबुलेंस नहीं पहुंची गांव, महिला को खाट पर अस्पताल ले गए ग्रामीण
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
