सागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
Collector Pratibha Pal Sagar Orders: सागर में ट्रैफिक सुधार के लिए राहतगढ़ बस स्टैंड बंद कर दिया है। जिसके बाद मोतीनगर के नए स्टैंड से इंदौर-भोपाल रूट की बसों का संचालन किया जा रहा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
सागर बस स्टैंड शिफ्टिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Bus Stand Shifting Update: मध्य प्रदेश के सागर शहर के सबसे बड़े और सबसे व्यस्त मुख्य बस स्टैंड को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शहर के बीचों-बीच स्थित पुराने बस स्टैंड को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तैयार नए बस स्टैंड के चालू होने के बाद प्रशासन अब ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है लेकिन जैसे ही इस मुद्दे ने रफ्तार पकड़ी, वैसे ही बस ऑपरेटरों और लोगों के बीच विरोध की आवाजें तेजी से उठने लगीं।
दरअसल, इससे पहले भी पुराने मुख्य बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कोशिश की गई थी। उस समय बस ऑपरेटरों और आम जनता ने जमकर विरोध किया था, जिसके चलते योजना को रोकना पड़ा। लेकिन अब कलेक्टर प्रतिभा पाल ने इस दिशा में फिर से प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नए बस स्टैंड से शुरू हुआ इंदौर रूट की बसों का संचालन
जानकारी के लिए बता दें कि, फिलहाल राजधानी भोपाल और इंदौर रूट की बसों का संचालन मोतीनगर थाना क्षेत्र के लहदरा नाका स्थित नए बस स्टैंड से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही राहतगढ़ बस स्टैंड को भी बंद कर दिया गया है, जिसे बस ऑपरेटरों द्वारा संचालित किया जा रहा था। प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर के बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए उठाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नर्मदापुरम के किसान का कमाल, अनाज के दानों और चॉकलेट से बनाई इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीर
सोनड़ी में खूनी संघर्ष के बाद बंजारा परिवार पर हमला, सूने घर में घुसे 40 बदमाश; जमकर की तोड़फोड़
सागर-बीना रिफाइनरी में बड़ा हादसा, मजदूर पर गिरा लोहे का गार्टर, साथी मजदूरों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
उज्जैन के नलिया बाखल में आधी रात को खूनी संग्राम, CCTV फुटेज में सरेआम हमला करते दिखे आरोपी; एक युवक की मौत
बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
हालांकि, इस फैसले को लेकर बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। ऑपरेटरों का कहना है कि प्रशासन ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि मुख्य बस स्टैंड को पूरी तरह कब और कैसे शिफ्ट किया जाएगा। उनका आरोप है कि बिना चर्चा और सहमति के फैसले लिए जा रहे हैं। बस ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि यदि जबरन बस स्टैंड शिफ्ट किया गया, तो वे अपनी बसें खड़ी कर आंदोलन करेंगे।
राहतगढ़ बस स्टैंड अवैध था और उसे बंद कर दिया गया है- प्रतिभा पाल
वंही दूसरी तरफ कलेक्टर प्रतिभा पाल ने साफ किया है कि राहतगढ़ बस स्टैंड अवैध था और उसे बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोतीनगर का नया बस स्टैंड पूरी तरह तैयार है और वहां यात्रियों व बस ऑपरेटरों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह बदलाव जरूरी है। उनका कहना है कि मुख्य उद्देश्य शहर के ट्रैफिक को सुचारू बनाना और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि बाकी रूटों को भी चरणबद्ध तरीके से व्यवस्थित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नर्मदापुरम के किसान का कमाल, अनाज के दानों और चॉकलेट से बनाई इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीर
कलेक्टर ने बस ऑपरेटरों के साथ की चर्चा
सबसे अहम बात यह है कि कलेक्टर ने मुख्य बस स्टैंड की शिफ्टिंग को लेकर बस ऑपरेटरों के साथ बैठक और चर्चा की बात कही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पक्षों की सहमति और जनता के हित को ध्यान में रखकर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
