Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर: BMC के स्टोर रूम में मिला दो दिन पुराना शव! वार्ड में दुर्गंध से खुला राज, जांच में जुटी पुलिस

BMC Hospital Dead Body Found: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सनसनी, वार्ड 14 के स्टोर रूम से मिला दो दिन पुराना अज्ञात शव, मरीजों की शिकायत के बाद खुली पोल, जांच में जुटी गोपालगंज पुलिस।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 20, 2026 | 09:38 PM

बीएमसी के स्टोर रूम में मिली दो दिन पुरानी डेड बॉडी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dead Body Found In BMC Store Room: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्थि रोग विभाग के वार्ड नंबर-14 के स्टोर रूम से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वार्ड में भर्ती मरीजों द्वारा लगातार दुर्गंध की शिकायत के बाद जब स्टोर रूम की जांच की गई, तो अंदर शव मिलने से पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई। सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, बीएमसी के वार्ड नंबर-14 में पिछले दो दिनों से तेज बदबू फैल रही थी। मरीजों और उनके परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। शिकायत के बाद जब स्टाफ ने आसपास जांच की तो दुर्गंध स्टोर रूम से आती मिली। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, स्टोर रूम का खुलवाया दरवाजा

गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्टोर रूम का दरवाजा खुलवाया। अंदर एक पुरुष का शव पड़ा मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था। शुरुआती अनुमान के अनुसार, व्यक्ति की मौत करीब दो दिन पहले हुई थी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया।

सम्बंधित ख़बरें

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

इंदौर में मेडिकल कॉलेज छात्रों और ग्रामीण युवकों के बीच मारपीट और अपहरण की कोशिश, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर

जीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला

अंदर से बंद था स्टोर रूम का दरवाजा

थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक अस्पताल में भर्ती कोई मरीज था या किसी मरीज का परिजन। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी- डॉ. राजेश जैन

वहीं, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. राजेश जैन ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सागर: उल्दान बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों का धरना, मुआवजा और पुनर्वास की मांग

फिलहाल इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर अज्ञात व्यक्ति स्टोर रूम तक कैसे पहुंचा, उसकी मौत कैसे हुई और दो दिन तक किसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेंगे।

Sagar bmc store room two day old body found police investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 09:38 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.