सागर: बंडा शराब कांड पर मंत्री का बयान, बोले-जिसे मेरा रिश्तेदार बताया जा रहा; उससे मेरा कोई संबंध नहीं

Govind Singh Rajput Statement: कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले- घटना की निष्पक्ष जांच हो, दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो कार्रवाई हो, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर भी हो एक्शन।
minister denies connection with person called his relative Sagar Liquor Case
गोविंद सिंह राजपूत(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sagar Banda Liquor Case: सागर के बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब से जुड़ी दुखद घटना के बीच मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके परिवार से कथित तौर पर जोड़े जा रहे एक व्यक्ति को लेकर सफाई दी है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति को उनका रिश्तेदार या परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है, उससे उनका कोई संबंध नहीं है।

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बंडा क्षेत्र में हुई हृदयविदारक घटना से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

‘मेरा कोई रिश्तेदार नहीं, नाम जोड़कर गलत जानकारी फैलाई जा रही’

मंत्री ने कहा कि कुछ मीडिया माध्यमों, कांग्रेस नेताओं और सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा यह प्रचार किया जा रहा है कि किसी गांव का एक व्यक्ति उनके परिवार से संबंधित है या उनका रिश्तेदार है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उक्त व्यक्ति उनका कोई रिश्तेदार नहीं है और उनके नाम को इस मामले से जोड़कर जानकारी फैलाना पूरी तरह निराधार है।

SP से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होंने स्वयं सागर एसपी अनुराग सुजानिया से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी किसी का रिश्तेदार हो, नातेदार हो अथवा किसी राजनीतिक या सामाजिक प्रभाव से जुड़ा हो, कानून के सामने किसी को भी नहीं छोड़ा जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना जरूरी है।

minister denies connection with person called his relative Sagar Liquor Case
दवा जहरीली, शराब जहरीली, पानी जहरीला...सागर शराबकांड पर राहुल गांधी का MP सरकार पर बड़ा हमला

‘मेरा परिवार शराब, सट्टा और जुआ जैसी गतिविधियों से दूर’

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सागर जिला उनके परिवार को अच्छी तरह जानता है। उनका दावा है कि उनका पूरा परिवार शराब, सट्टा और जुआ जैसी गतिविधियों से हमेशा दूर रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी कार्यकर्ता को ऐसी गतिविधियों में सहयोग या संरक्षण देने के पक्ष में नहीं हैं।

‘दुख की घड़ी में राजनीति नहीं, सच्चाई सामने लाने में सहयोग करें’

मंत्री ने अपील की कि इतनी गंभीर घटना के बीच राजनीति करने के बजाय सच्चाई सामने लाने में सहयोग किया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना तथ्य किसी व्यक्ति या परिवार को बदनाम करने वाली जानकारी प्रसारित नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं किसी निर्दोष व्यक्ति को बदनाम करने के लिए भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com