सागर में लव जिहादी पहचान छिपाकर बना हिंदू, लड़की को करता था परेशान; फोन से मिले आपत्तिजनक वीडियो- जांच तेज
Love Jihad In Sagar: सागर के अटल पार्क में पहचान छिपाकर युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में रहली निवासी फराज खान गिरफ्तार, मोबाइल की जांच और बयानों का सत्यापन जारी।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
सागर लव जिहाद केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Atal Park Love Jihad Case: मध्य प्रदेश के सागर शहर में स्थित अटल पार्क में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि पार्क में एक युवक और युवती मौजूद हैं तथा युवक की गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को रोककर उससे पूछताछ की। बाद में उसे गोपालगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
युवती के साथ अभद्र व्यवहार के लगाए गए आरोप
बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक की पहचान रहली निवासी फराज खान के रूप में हुई है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक युवती के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। मौके पर मौजूद युवती ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि वह लंबे समय से युवक के संपर्क में थी और उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई, जिसके चलते कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में फिर लगेगा दिग्गज उद्योगपतियों का मेला; जनवरी 2027 में होगी दूसरी ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’
MP News: लाखों पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, जानिए 20% अतिरिक्त पेंशन नियम पर वित्त विभाग का नया विलेख
सीहोर में महा-उत्सव; पावर हाउस चौराहे पर हुआ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण
उज्जैन महाकाल मंदिर में हड़कंप; तिलक और रुद्राक्ष पहनकर भस्म आरती की कतार में बैठा था सरफराज शेख; फिर जो हुआ..
पहचान छिपाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का दावा है कि युवक ने कथित रूप से अपनी पहचान छिपाकर युवती से संपर्क स्थापित किया था। वहीं युवती ने आरोप लगाया कि युवक उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि युवक के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। हालांकि इन आरोपों और दावों की अब तक पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने शुरू की जांच, तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन, युवती के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस सभी पक्षों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
