-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Narottam Mishra Taunts Digvijay Singh On Rss Praise Osama Comment
ओसामा की आत्मा दोजख में रो रही होगी और जाकिर नाइक तो अनाथ हो गए! दिग्विजय की तारीफ पर भाजपा का तंज
- Written By: सौरभ शर्मा
मध्यप्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस के दिग्गज नेता Digvijay Singh के द्वारा की गई RSS और BJP की तारीफ वाली पोस्ट पर राज्य के पूर्व गृह मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चुटीले अंदाज में तंज कसा है।

भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
BJP Leader Narottam Mishra Remark on Congress MP Digvijay Singh: मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानों के तीर चल रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने जब अचानक RSS और भाजपा की तारीफ की तो सियासी गलियारों में हलचल मच गई। इस पर भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐसा तीखा तंज कसा कि हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के मुंह से ऐसी बातें सुनकर ओसामा बिन लादेन की आत्मा भी दोजख में जार-जार रो रही होगी। यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल हाल ही में दिग्विजय सिंह ने संघ और भाजपा की संगठनात्मक क्षमता की सराहना की थी। उन्होंने PM मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए बताया कि कैसे एक जमीनी कार्यकर्ता शीर्ष पद तक पहुंचता है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शशि थरूर ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए दिग्विजय के विचारों का समर्थन किया। लेकिन भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को यह तारीफ हजम नहीं हुई और उन्होंने इसे दिग्विजय सिंह की राजनीतिक चाल और दबाव बनाने की रणनीति बता दिया।
दिग्विजय सिंह जी आप और संघ की तारीफ… तौबा तौबा… pic.twitter.com/0C2bX4omOT — Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 30, 2025
तौबा-तौबा का शोर
नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि दिग्विजय जी आप और संघ की तारीफ, तौबा तौबा। उन्होंने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि आप वही हैं जो बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाते थे और भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों के जनक माने जाते थे। मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज आपके मुंह से राम-राम सुनकर जाकिर नाइक भी खुद को अनाथ महसूस कर रहे होंगे। उनके अनुसार दिग्विजय सिंह का यह बदला हुआ रूप और संघ के लिए प्यार देखकर लादेन की रूह भी कांप गई होगी।
यह भी पढ़ें: ‘हिंदुओं को ISIS जैसा संगठन और आत्मघाती दस्ते बनाने होंगे’, यति नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान से बवाल
सम्बंधित ख़बरें
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
इंजन खराब, माइलेज कम…E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, मोदी सरकार से मांगा जवाब
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
राज्यसभा का सियासी खेल
MP के पूर्व गृह मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने इस तारीफ के पीछे की असली वजह भी बता दी। नरोत्तम मिश्रा ने कयास लगाते हुए कहा कि यह सब सिर्फ दो महीने बाद होने वाले राज्यसभा चुनाव की तैयारी है। उन्होंने इसे कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बनाने की प्रेशर पॉलिटिक्स करार दिया। मिश्रा ने याद दिलाया कि कैसे 2020 में भी सरकार हिलाकर राज्यसभा का टिकट पाया गया था। उनका मानना है कि यह तारीफ दिल से नहीं बल्कि अपनी दावेदारी पक्की करने का एक पुराना तरीका है, ताकि पार्टी हाईकमान दबाव में आ सके।
Narottam mishra taunts digvijay singh on rss praise osama comment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













