सिंधिया गढ़ में प्रिंयका गांधी भरेंगी हुंकार, नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, बोले- ग्वालियर की जनता के पीठ पर कांग्रेस ने छूरा घोंपा है

Priyanka Gandhi Vadra in Bastar, Chhattisgarh
ANI Photo
Published on: 
Updated on: 

ग्वालियर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर दौरे पर आ रही हैं। वह यहां जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगी। इस पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से सरोकार रखने वाले का चेहरा दिखा कारोबार करने वाले को मुख्यमंत्री बनाया।

जनता से सरोकार रखने वाले का चेहरा दिखाकर कारोबारी को मुख्यमंत्री बनाया: नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी ग्वालियर आ रही हैं तो बताएं कि पिछली बार जनादेश लेकर उन्होंने वहां की जनता की पीठ में छूरा क्यूं घोंपा। महाराज सिंधिया के नाम पर वोट मांगे, उनका चेहरा दिखाया, जनता से सरोकार रखने वाले का चेहरा दिखाकर कारोबार से सरोकार रखने वाले को मुख्यमंत्री बना दिया। क्या ग्वालियर की जनता से माफी मांगेंगी प्रियंका गांधी?

ग्वालियर-चंबल संभाग है खास
बता दें, साल के अंत में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाला है। प्रियंका गांधी आज ग्वालियर में जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगी। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जंग का आगाज हो गया है। जीत के लिए सबसे अहम माने जाने वाले ग्वालियर-चंबल संभाग को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अपनी ओर से पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में उतार दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com