MPPSC Bharti 2026: साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 39 हजार रुपये तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन
MP Government Jobs for Science Students: एमपी में सरकारी नौकरी की तैयराी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। एमपीएसएसी ने साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर बर्ती निकाली है, जानें कैसे करें आवेदन।
- Written By: सजल रघुवंशी
एमपीपीएससी भर्ती (सोर्स- डीजाइन इमेज)
MPPSC Scientific Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 81 पद भरे जाएंगे। इनमें साइंटिफिक ऑफिसर (बायोलॉजी) के 25 पद, साइंटिफिक ऑफिसर (फिजिक्स) के 20 पद और साइंटिफिक ऑफिसर (केमिस्ट्री) के 36 पद शामिल हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है, जिनकी पृष्ठभूमि साइंस विषयों से जुड़ी है और वे सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इनमें रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जैव रसायन विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, फोरेंसिक विज्ञान, आनुवंशिकी और जीवन विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
तुलसी सिलावट की विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय के फोटो पोस्टरों से गायब, शहर में शुरू हुई सियासी चर्चा
BJP Yuva Morcha प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, भरभरा कर गिर गया मंच
मध्यप्रदेश का अमरनाथ, दुर्गम पहाड़ियों और पथरीले रास्तों से होकर शुरू होगी नागद्वारी यात्रा, प्रशासन ने कसी कम
Singrauli Suicide News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शादी वाले दिन 19 वर्षीय दुल्हन भाजपा ने दी जान
चयन प्रक्रिया और सैलरी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, इसके बाद इंटरव्यू और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। संभावना है कि लिखित परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर को किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 15,600 रुपए से 39,100 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपए रखा गया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
यह भी पढ़ें: बंगाल में जीत की ओर BJP, MP में जश्न का माहौल, रसगुल्ले की जगह झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता मना रहे जश्न
फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
