मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, जानिए भोपाल और इंदौर का Weather Update

Bhopal Indore Weather News : मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद बारिश का नया दौर आने के आसार हैं। अमरकंटक में पारा 10.7 डिग्री पहुंचा, जबकि इंदौर, भोपाल समेत कई शहरों में ठंड बढ़ने लगी है।
mp winter update
मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद बारिश के आसारफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 20 नवंबर के बाद MP में बारिश के आसार।

  • अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज।

  • 11.2 पारे के साथ पचमढ़ी से ठंडा रहा इंदौर।

  • नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बढ़ सकती है ठंड।

Madhya Pradesh Weather Update : मध्य प्रदेश में सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात और सुबह के तापमान में गिरावट के साथ कई शहरों में ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 20 नवंबर के बाद प्रदेश में बारिश का एक और दौर आने की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय तूफान के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है। हालांकि, फिलहाल प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं।

अमरकंटक में सबसे ठंडी रात

प्रदेश में बीती रात 19 शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अनूपपुर जिले के अमरकंटक में सबसे कम 10.7 डिग्री तापमान रहा। वहीं, इंदौर में पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा।

इन शहरों में भी 14 डिग्री से नीचे रहा पारा

कटनी के करौंदी में 11.3 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 11.7 डिग्री और दमोह में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा और रायसेन में पारा 12.4 डिग्री रहा। नौगांव में 13 डिग्री, भोपाल और जबलपुर में 13.2 डिग्री, जबकि उज्जैन में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने के बाद उत्तर भारत से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आएंगी। इससे प्रदेश के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड

मध्य प्रदेश में ठंड के पिछले 10 साल के मौसम रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 9 साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड पड़ी है। इस बार भी 15 नवंबर के बाद सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो सकती है।

ग्वालियर और उज्जैन में टूटे रिकॉर्ड

नवंबर में प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान पुराने रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर के दौरान रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री तक पहुंच चुका है।

mp winter update
Diljit Indore Concert: 25 हजार से ज्यादा टिकट्स की सेल, फैन्स में जबरदस्त क्रेज, पोहा के लिए एक्साइटेड दिलजीत

तीसरे और चौथे हफ्ते में बारिश के भी आसार

नवंबर में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बारिश का ट्रेंड देखा जाता रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार भी महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय तूफान के प्रभाव से 20 नवंबर के बाद प्रदेश में बारिश का एक दौर आने की संभावना है। ऐसे में नवंबर के शेष दिनों में ठंड के साथ बारिश भी मौसम का मिजाज बदल सकती है।