MP Weather News: मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड का अहसास

MP Weather Update: मध्य प्रदेश से विदा हुआ मानसून, इस बार 100 दिन सक्रिय रहकर 35.8 इंच बारिश के साथ सीजन समाप्त, 5 और 6 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह सूखा।
MP weather day temperature rises after monsoon departure
एमपी का मौसम(सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on: 
Updated on: 

Madhya Pradesh Weather Today: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है। प्रदेश में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी और 3 अक्टूबर को इसकी विदाई हुई। इस तरह इस बार प्रदेश में मानसून करीब 100 दिन सक्रिय रहा। मानसून की विदाई के साथ ही अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

100 दिन सक्रिय रहा मानसून, सामान्य से 4% कम बारिश

इस मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में कुल 908.4 मिलीमीटर यानी करीब 35.8 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य बारिश से 4 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 4 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से में 12 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। भोपाल, राजगढ़, ग्वालियर और कटनी समेत प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो गया। वहीं 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई, जिनमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और सागर भी शामिल हैं।

5 और 6 अक्टूबर को नहीं होगी बारिश

भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार 5 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है और न ही कोई चेतावनी जारी की गई है। 6 अक्टूबर को भी प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। मानसून की विदाई के बाद आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि रात में तापमान कम होने से मौसम सुहावना रहेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तालुन (बड़वानी) और ग्वालियर में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया।

MP weather day temperature rises after monsoon departure
मुगलों के आगे नहीं झुकाया सिर! 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म; जानिए गोंडवाना की शेरनी का इतिहास

भोपाल-इंदौर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी भोपाल में आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम के बाद तापमान में गिरावट आएगी और हल्की ठंड का अहसास होगा। आर्थिक राजधानी इंदौर में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर और बढ़ सकता है, जो धीरे-धीरे सर्दी के आगमन का संकेत होगा। वहीं 7 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

MP weather day temperature rises after monsoon departure
8 अक्टूबर से MP में आयुष्मान योजना का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, निजी अस्पतालों में बंद होगा मुफ्त इलाज
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com