MP Weather News: दिन में गर्मी, रात में ठंड; प्रदेश के इन 16 जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट, अमरकंटक और इंदौर में बढ़ी ठंडक।
MP weather day temperature rises after monsoon departure
एमपी का मौसम(सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on: 
Updated on: 

Madhya Pradesh Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस का असर बना हुआ है, जबकि रात में तापमान गिरने से ठंडक महसूस होने लगी है।

पिछले पांच दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और इंदौर में 17.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

16 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 7 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के 16 जिलों में गरज-चमक, आंधी और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मऊगंज, सतना, रीवा, पन्ना, छतरपुर, मैहर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी जिलों में 9 अक्टूबर तक मौसम का यह मिजाज बने रहने का अनुमान है।

भोपाल-इंदौर में साफ रहेगा मौसम

राजधानी भोपाल में आज बारिश या आंधी की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप के चलते गर्मी-उमस महसूस होगी। शाम के बाद तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी। इंदौर में भी मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर और बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे में ग्वालियर में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ।

MP weather day temperature rises after monsoon departure
रतलाम में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

मानसून की विदाई, 30 जिलों में कम बारिश

मध्य प्रदेश से इस साल मानसून ने 3 अक्टूबर को विदाई ली। 24 जून को प्रदेश में पहुंचा मानसून करीब 100 दिन सक्रिय रहा। इस दौरान राज्य में 908.4 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 4 फीसदी कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 4 फीसदी अधिक बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से में 12 फीसदी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

आंधी-तूफान के दौरान सावधानी जरूरी

प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हुआ, जबकि 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। इनमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और सागर भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट वाले जिलों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और टिन शेड, हल्की संरचनाओं तथा नुकीली या धारदार वस्तुओं के पास खड़े होने से बचें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com