MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Security Guard Acts As Doctor: MP के सिंगरौली में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में सिक्योरिटी गार्ड ही मरीजों को इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने लगा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
- Written By: अमन मौर्या
Singrauli Hospital Negligence: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और घोर लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के लिए जिम्मेदार डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्स अपनी ड्यूटी से पूरी तरह गायब थे। मरीजों की लंबी कतार को देखते हुए, वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने ही मोर्चा संभाल लिया और बिना किसी मेडिकल प्रशिक्षण के मरीजों को इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय निवासी राकेश मौर्य ने जब इस गंभीर लापरवाही का वीडियो बनाकर आपत्ति जताई, तो गार्ड ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा चुनौती दे दी कि ‘जो कर सकते हो कर लो’। मामला सुर्खियों में आने के बाद सिंगरौली के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुष्पराज सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है और गहन जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।