- Hindi News »
- Politics »
- Shashi Tharoor Emergency Congress Rift Tweet Controversy With Manickam Tagore
थरूर के आपातकाल पर लेख से कांग्रेस में घमासान, टैगोर बोले- पक्षी अब तोता बन गया
कांग्रेस नेता शशि थरूर के आपातकाल पर लिखे लेख पर पार्टी में विवाद शुरू हो गया है, सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि जब कोई भाजपा की बातें शब्दशः दोहराने लगे, तो होता है कही चिड़िया तोता नहीं बन रहा।
- Written By: सौरभ शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर व सांसद मणिकम टैगोर (फोटो- सोशल मीडया)
Congress के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के एक लेख ने पार्टी के भीतर बहस और विवाद को हवा दे दी है। थरूर ने आपातकाल को केवल ‘काला अध्याय’ कहने की बजाय उसे ‘सबक सीखने का दौर’ बताया, जिससे अब पार्टी के अंदर ही मतभेद उभर आए। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने थरूर पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, जब कोई सहकर्मी भाजपा की बातें शब्दशः दोहराने लगे, तो क्या मान लिया जाए कि चिड़िया अब तोता बन रही है? यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
बता दें शशि थरूर का यह लेख मलयालम दैनिक दीपिका में प्रकाशित हुआ, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल (1975–77) को अनुशासन की आड़ में हुआ क्रूरतापूर्ण दौर बताया। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के पहरुओं को आपातकाल से सबक लेकर सतर्क रहना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस दौर को केवल काले अध्याय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि उसके नतीजों को समझना जरूरी है। इसी संतुलित आलोचना को लेकर टैगोर ने अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है।
When a Colleague starts repeating BJP lines word for word, you begin to wonder — is the Bird becoming a parrot? 🦜
Mimicry is cute in birds, not in politics. — Manickam Tagore .B🇮🇳மாணிக்கம் தாகூர்.ப (@manickamtagore) July 10, 2025
ट्वीट से शुरू हुआ बवाल, कांग्रेस में मतभेद उजागर
मणिकम टैगोर का ट्वीट राजनीतिक संकेतों से भरा था, नकल चिड़ियों में प्यारी लगती है, राजनीति में नहीं। यह लाइन शशि थरूर की आलोचना के रूप में देखी जा रही है, क्योंकि थरूर के लेख की भाषा और विचारों को भाजपा की आपातकाल विरोधी लाइन के करीब माना गया। थरूर जहां राजनीतिक और ऐतिहासिक संदर्भों में संतुलित दृष्टिकोण रखने के लिए जाने जाते हैं, वहीं पार्टी के कुछ नेता इसे कांग्रेस की छवि के लिए नुकसानदेह मान रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
यह भी पढ़ें: शशि थरूर हुए बागी? इमरजेंसी को बताया काला अध्याय, गांधी परिवार को खूब सुनाया
कांग्रेस के भीतर लोकतांत्रिक मतभेद या विचारों की दरार
यह पहला मौका नहीं है जब थरूर ने पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाया हो। इससे पहले भी वे कई मुद्दों पर मुखर राय रखते रहे हैं। लेकिन इस बार मामला बेहद संवेदनशील है, क्योंकि आपातकाल कांग्रेस के इतिहास का सबसे विवादास्पद अध्याय रहा है। टैगोर का ट्वीट एक संकेत है कि पार्टी में विचारधारात्मक मतभेद खुलकर सामने आ सकते हैं, खासकर तब जब विपक्ष लगातार कांग्रेस को उसकी ऐतिहासिक गलतियों पर घेरता रहा है।
Shashi tharoor emergency congress rift tweet controversy with manickam tagore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 BO Day 5: Mohanlal की दृश्यम-3 ने मचाया बवाल…5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई शामिल
May 26, 2026 | 12:15 PMIndia Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMमुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
May 26, 2026 | 12:05 PMस्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारी गायब, फर्श पर लेटने को मजबूर गर्भवती महिला
May 26, 2026 | 12:03 PMश्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














