Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘शिवराज सिंह-उमा भारती का कार्यकाल बेकार’ MP के मंत्री का अपनी ही पार्टी के दिग्गजों को किया शर्मसार

Madhya Pradesh की राजनीति में एक बयान ने भूचाल ला दिया है। शाजापुर में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Dec 14, 2025 | 06:31 PM

शिवराज सिंह-उमा भारती का कार्यकाल बेकार था अपनों पर ही हमलावर हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बयान ने भूचाल ला दिया है। शाजापुर में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती और बाबूलाल गौर के कार्यकाल को ‘बेकार’ और ‘खराब’ बता दिया। मंत्री का यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पार्टी के अंदरूनी समीकरणों पर बहस छेड़ दी है।

मंत्री कुशवाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने दावा किया कि वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हीं बिगड़े और अधूरे कामों को सुधार रहे हैं जो पिछली सरकारों ने छोड़ दिए थे। हालांकि, उन्होंने विरोधाभासी बातें भी कहीं। एक तरफ कार्यकाल को खराब बताया, तो दूसरी तरफ यह भी कहा कि 2003 से विकास की गाथा शुरू हुई थी और शिवराज सिंह चौहान के समय सिंचाई का रकबा 7 लाख से बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर हुआ। लेकिन ‘बेकार’ शब्द के इस्तेमाल ने उनकी सारी उपलब्धियों की चर्चा पर पानी फेर दिया है।

सवाल पर चाय-नाश्ते का बहाना

कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर तीखे सवाल पूछे, तो मंत्री जी असहज हो गए। पत्रकारों ने मुद्दा उठाया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विधायकों की बात नहीं सुन रहे और अव्यवस्था के चलते जनप्रतिनिधियों को खुद अस्पतालों का दौरा करना पड़ रहा है। इस गंभीर सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने यह कहकर बात टाल दी कि पत्रकारों को चाय-नाश्ता नहीं मिला है। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अधिकारियों की मनमानी पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

अपने ही ‘चक्रव्यूह’ में फंसे मोदी-शाह…UGC के मुद्दे पर BJP होगी तबाह? आडवाणी की तरह काट खोज पाएंगे ‘चाणक्य’

इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’ का उतरा रसूख! विवादों के बाद रणजीत सिंह से छीनी गई हेड कॉन्स्टेबल की पद- VIDEO

केरल में CM की कुर्सी चाहते हैं शशि थरूर? राहुल-खड़गे के साथ हुई 90 मिनट की मीटिंग, हाईकमान से बन गई बात!

बिस्तर से उठाया…हवस मिटाई और मार डाला: जिसे समझा अपना, उसी ने दी खौफनाक मौत; रूह कंपा देगा आरोपी का कबूलनामा

यह भी पढ़ें: BJP ने फिर चौंकाया: आखिरकार पार्टी को मिल गया नया अध्यक्ष, JP नड्डा की जगह लेंगे नितिन नबीन

कानून के आगे कोई बड़ा नहीं

विवादित बयानों के बीच मंत्री ने मोहन यादव सरकार की सख्त कार्यप्रणाली की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। सीएम के स्पष्ट निर्देश हैं कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह पुलिस विभाग का डीएसपी हो या कोई बड़ा अधिकारी। अगर कोई गलती करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंचाई और विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं और अधूरे कामों को पूरा कर रहे हैं।

Mp minister narayan singh kushwaha calls shivraj uma bharti tenure useless controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2025 | 06:31 PM

Topics:  

  • Indian Politics
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.