-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Bjp Pachmarhi Training Camp Amit Shah Come
पचमढ़ी में तीन दिन की BJP ‘पाठशाला’: शाह देंगे उद्घाटन मंत्र, राजनाथ बांधेंगे समापन सूत्र
- Written By: सौरभ शर्मा
MP BJP का पचमढ़ी में 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग होगा, जिसमें CM मोहन यादव सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। राज्य सरकार के मंत्रियों के विवादित बयानों के बाद यह वर्ग पार्टी अनुशासन के लिए अहम माना जा रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी देते प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश की ठंडी वादियों में स्थित पचमढ़ी शनिवार से तीन दिनों तक भाजपाइ रंग में रंगने वाली है। 14‑16 जून तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन भाषण देंगे, जबकि समापन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिशा‑निर्देश तय करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीनों दिन मौजूद रहेंगे और राज्य के सभी सांसद‑विधायकों के साथ 201 चुने हुए प्रतिनिधि पार्टी की रणनीति और संवाद‑शैली पर मंथन करेंगे। सियासी गर्माहट के बीच यह ‘क्लास’ संगठन के लिए परीक्षा मानी जा रही है।
पिछले कुछ महीनों में मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विवादित बयानों ने पार्टी को असहज कर दिया था; सेना पर की गई टिप्पणी से तो विपक्ष ने भोपाल से दिल्ली तक घेराबंदी तेज कर दी। पचमढ़ी शिविर में ऐसे ही मुद्दों पर ‘डैमेज कंट्रोल’ की विशेष कक्षाएं रखी गई हैं। संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी वक्ता होंगे। जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा और 11 वर्ष की सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
क्यों खास है यह प्रशिक्षण
पार्टी इसे भले ‘नियमित वर्ग’ कह रही हो, पर समय‑संदर्भ इसे खास बनाता है। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और बयानबाजी से बिगड़ती छवि पर लगाम लगाना जरूरी है। सांसदों‑विधायकों को मीडिया हैंडलिंग, सोशल मीडिया आचार और बूथ‑स्तर की माइक्रो‑प्लानिंग का पाठ पढ़ाया जाएगा, ताकि संदेश एकजुट और अनुशासित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
MP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव
राजगढ़ के भियापुरा गांव में पसरा मातम: सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
मुरैना में बड़ा हादसा टला: हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिरी, तार से निकलती चिंगारियों के बीच जारी रही आवाजाही
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
शेड्यूल की झलक
14 जून सुबह उद्घाटन सत्र के बाद दिनभर विषयगत चर्चाएँ होंगी; रात में सांस्कृतिक संवाद रखा गया है। 15 जून को विचार‑मंथन के साथ समूह कार्यशालाएँ चलेंगी, जहां प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ‘मिशन 2029’ का रोडमैप रखेंगे। 16जून को निष्कर्ष प्रस्तुति के बाद राजनाथन सिंह समापन संदेश देंगे।
ईरान का नतांज क्यों बना पहला निशाना? क्या यही है कैराना हिल, जानिए असली वजह
पार्टी का संदेश
भाजपा नेतृत्व इस वर्ग को ‘संवाद, संस्कार और संकल्प’ की त्रिसूत्री से जोड़ रहा है। कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि जनअपेक्षाओं और संवैधानिक मर्यादाओं के बीच संतुलन कैसे साधा जाए। प्रशिक्षण में ‘एक भारत, श्रेष्ठभारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियानों का व्यवहारिक क्रियान्वयन भी समझाया जाएगा। साथ ही, विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के आधार पर तुरंत जवाब देने की रणनीति पर जोर रहेगा। प्रदर्शनी में किसानों, महिला सुरक्षा, डिजिटल सुविधा और बुनियादी ढांचे पर राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियाँ दर्शाई जाएंगी।
Mp bjp pachmarhi training camp amit shah come
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Jul 08, 2026 | 01:31 PMPM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
Jul 08, 2026 | 01:30 PMबिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
Jul 08, 2026 | 01:28 PMधान बोनस नहीं मिलने पर भड़के चंद्रपुर के किसान, 4 महीने बाद भी खाते खाली, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 08, 2026 | 01:26 PMMP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव
Jul 08, 2026 | 01:23 PMभंडारा: सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज
Jul 08, 2026 | 01:22 PMचर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
Jul 08, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM













