मुरैना में ससुराल पक्ष से हुआ विवाद, फिर तालाब में कूदा दामाद; सुबह SDRF ने बरामद किया शव

Morena Youth Drowning Case: मुरैना के पंचमपुरा में साले की शादी में आए दामाद देवेंद्र जाटव ने ससुर से विवाद के बाद तालाब में कूदकर दी जान, SDRF ने रविवार सुबह बरामद किया शव।
Morena son-in-law allegedly jumped into a pond after a dispute with his in-laws
मुरैना में तालाब में कूदा युवक, हुई मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Morena Youth Jumped In Pond: मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के पंचमपुरा गांव में शादी समारोह के दौरान हुए पारिवारिक विवाद ने एक युवक की जान ले ली। ससुर और साले से कहासुनी के बाद गुस्साए दामाद ने गांव के तालाब में छलांग लगा दी।

पत्नी और साले ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। रातभर तलाश के बाद रविवार सुबह उसका शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शनिवार रात का है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के तुस्सन का पुरा निवासी देवेंद्र जाटव अपनी ससुराल पंचमपुरा गांव में साले की शादी में शामिल होने आया था। शनिवार रात गीत-संगीत कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपने ससुर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसका साला भी बीच में आ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी।

विवाद के चलते शादी छोड़ तालाब की तरफ दौड़ा देवेंद्र

विवाद के बाद गुस्से में देवेंद्र शादी समारोह छोड़कर घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब की ओर दौड़ पड़ा। उसके पीछे पत्नी और साला भी पहुंचे। दोनों उसे समझाने और रोकने का प्रयास करते रहे लेकिन देवेंद्र लगातार तालाब में कूदकर जान देने की बात कहता रहा।

पत्नी को धक्का मारकर तालाब में कूदा देवेंद्र

जब पत्नी और साले ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने उनके हाथ में दांतों से काट लिया और पत्नी को धक्का देकर खुद तालाब में छलांग लगा दी घटना के बाद परिजनों ने पुलिस और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी, एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में डूबे युवक का रेस्क्यू शुरू किया लेकिन रात में उसका कोई पता नहीं चल सका।

रविवार को किया गया शव को बरामद

रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से रेस्क्यू किया और तालाब से उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

पुलिस हेडक्वार्टर डीएसपी विजय भदौरिया बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com