मुरैना में भीषण सड़क हादसा: भारी वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

Three Youths Killed In Morena : मुरैना में घिरौना हनुमान मंदिर और क्वारी नदी के बीच अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
three motorcycle riders died in accident
हादसे में घायल को अस्पताल लेकर आई एंबुलेंसफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुरैना में घिरौना हनुमान मंदिर और क्वारी नदी के बीच भीषण सड़क हादसा।

  • अज्ञात भारी वाहन ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर।

  • कल्लू माहौर और गोपीलाल माहौर की मौके पर मौत।

  • गंभीर घायल प्रकाश माहौर ने भी अस्पताल में दम तोड़ा।

Morena Road Accident : मुरैना जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मुरैना से अपने गांव हिंगौनाकलां लौट रहे थे।

इसी दौरान घिरौना हनुमान मंदिर और क्वारी नदी के बीच हाईवे पर पीछे से आए अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की भी जान नहीं बच सकी।

एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े थे तीनों युवक

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान हिंगौनाकलां निवासी कल्लू माहौर (35), उसके छोटे भाई गोपीलाल माहौर (28) और उनके रिश्तेदार प्रकाश माहौर (45) के रूप में हुई है। तीनों गुरुवार शाम मुरैना से अपने गांव जाने के लिए निकले थे। रास्ते में घिरौना हनुमान मंदिर पार करने के बाद क्वारी नदी से पहले यह दुर्घटना हो गई।

दो भाइयों की मौके पर मौत

बताया गया कि शाम करीब 7 बजे पीछे से आए अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कल्लू माहौर और गोपीलाल माहौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रकाश माहौर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले तीसरे युवक ने तोड़ा दम

मुरैना में सड़क हादसे की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गंभीर रूप से घायल प्रकाश माहौर को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस तरह हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवारों में मातम छा गया।

three motorcycle riders died in accident
शिवपुरी: पत्नी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत, पति ने पुलिस को लिखा आवेदन, कहा- पूजा नहीं की तो दे दूंगा तलाक

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

हादसे के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात भारी वाहन के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मुरैना पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल वाहन की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।