शिवपुरी: पत्नी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत, पति ने पुलिस को लिखा आवेदन, कहा- पूजा नहीं की तो दे दूंगा तलाक

Husband Wife Dispute Over Karwa Chauth: शिवपुरी के बदरवास में करवाचौथ का व्रत नहीं रखने पर पति ने पुलिस को आवेदन दिया। SDOP संजय मिश्रा ने महिला अधिकारी के जरिए मनमुटाव दूर कराने की बात कही।
SDOP Sanjay Mishra Statement
पति के आवेदन पर SDOP ने दिया बयानफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Shivpuri Karwa Chauth Complaint : शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से करवाचौथ को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। ग्राम बिजरावल निवासी बारेलाल आदिवासी ने अपनी पत्नी मिथलेश आदिवासी के खिलाफ थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। पति की शिकायत है कि उसकी पत्नी ने उसके लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखा और न ही चांद की पूजा की। इस मामले को लेकर दिया गया आवेदन चर्चा में है।

थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बारेलाल ने लिखा कि उसकी पत्नी मिथलेश आदिवासी उसके साथ बेवफाई कर रही है। उसने आरोप लगाया कि पत्नी उसके लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रख रही और उसे मारना चाहती है। आवेदन में बारेलाल ने यह भी लिखा कि उसकी पत्नी उसके लिए चांद की पूजा नहीं कर रही है।

'चांद देख ले, जिससे मेरी उम्र बढ़ जाए'

बारेलाल ने आवेदन में लिखा कि उसने पत्नी से कहा कि वह चांद देख ले, जिससे उसकी उम्र बढ़ जाए। इसके बावजूद पत्नी के पूजा नहीं करने को लेकर उसने नाराजगी जताई। आवेदन में उसने आरोप लगाया कि पत्नी उसे मारना चाहती है। उसने थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

'पूजा नहीं की तो दे दूंगा तलाक'

आवेदन में बारेलाल ने लिखा कि अगर इस बार उसकी पत्नी ने उसकी पूजा नहीं की तो वह उसे तलाक दे देगा। करवाचौथ के व्रत को लेकर पति की ओर से शिवपुरी पुलिस को शिकायत दिए जाने का यह मामला चर्चा में है।

SDOP बोले- महिला अधिकारी से कराएंगे समझाइश

कोलारस के एसडीओपी संजय मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बारेलाल आदिवासी द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसके लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखा है। इस संबंध में हम महिला अधिकारी के माध्यम से उनके बीच में जो मनमुटाव है, उसको दूर करवाने का प्रयास करेंगे। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दोनों के बीच विवाद सुलझाने के लिए समझाइश देने का प्रयास किया जाएगा।

SDOP Sanjay Mishra Statement
भोपाल में करवाचौथ पर पार्लर नहीं ले गया पति, पत्नी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- थैंक्यू हसबैंड, खुश रहो

करवाचौथ के व्रत को लेकर पुलिस तक पहुंचा मामला

करवा चौथ पर महिलाएं आमतौर पर पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं और चांद देखने के बाद व्रत खोलती हैं। बदरवास क्षेत्र में इसी परंपरा को लेकर पति ने पुलिस को आवेदन सौंपा है। एसडीओपी के बयान के अनुसार, पुलिस महिला अधिकारी के माध्यम से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर कराने का प्रयास करेगी।