Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना: मोटा ब्याज देने का झांसा देकर महीनों जमा कराई किश्त, समय पूरा होने को आया तो एजेंट हुआ गायब

Investment Fraud In Morena: मुरैना के बानमोर में 'भारत फाइनेंस' कंपनी पर चिटफंड ठगी का आरोप, रकम दोगुनी करने का लालच देकर फंसाया, एक दर्जन से अधिक महिलाएं पहुंचीं कोतवाली थाना।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 20, 2026 | 08:22 PM

मुरैना चिट फंड स्कैम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Morena Chit Fund Scam: मुरैना जिले में एक ओर पुलिस साइबर ठगी रोकने के लिए ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर चिटफंड कंपनियां निवेशकों को अधिक ब्याज और रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी का शिकार बना रही हैं। ताजा मामला बानमोर नगर परिषद के सामने संचालित भारत फाइनेंस कंपनी का है।

कंपनी के खिलाफ शिकायत लेकर ए क दर्जन से अधिक महिलाएं कोतवाली थाने पहुंचीं। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी के एजेंटों ने 18 महीने तक किस्त जमा करने पर मोटा ब्याज देने का वादा किया था, लेकिन अब उनकी जमा राशि अटक गई है और कंपनी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रही।

हर सप्ताह जमा कराई किस्तें, अब नहीं मिल रहा हिसाब

शिकायतकर्ता राजाबेटी मित्तल ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले कंपनी के एजेंट उनके मोहल्ले में पहुंचे और आकर्षक ब्याज का लालच देकर निवेश कराया। उन्होंने 750-750 रुपये की दो साप्ताहिक किस्तें शुरू कीं। एजेंट नियमित रूप से घर आकर पैसे लेते और रजिस्टर में भुगतान दर्ज करते थे। लगभग 15 महीने तक किस्तें जमा करने के बाद एजेंट आना बंद हो गए। जब वह कंपनी के बानमोर स्थित कार्यालय पहुंचीं तो हर बार नए नियम बताकर वापस लौटा दिया गया। इसी तरह ऊषा बड़ेरिया ने बताया कि उन्होंने 790 रुपये की 55 साप्ताहिक किस्तें जमा कर दी हैं, लेकिन अब न तो एजेंट आ रहे हैं और न ही जमा राशि का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड दिया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

इंदौर में मेडिकल कॉलेज छात्रों और ग्रामीण युवकों के बीच मारपीट और अपहरण की कोशिश, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर

जीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला

महिलाओं का आरोप- कार्यालय में टालमटोल, रसीद तक नहीं दी जा रही

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें फोन और मैसेज कर कहा जाता है कि किस्त स्वयं कार्यालय में जमा करें, अन्यथा जमा पैसा डूब सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय में किस्त जमा करने पर भी कोई रसीद नहीं दी जा रही। शिकायतकर्ता पुष्पा, भारती, पिंकी, लाली, सीमा, यशोदा राठौर और रेनू समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि कई बार कार्यालय बंद मिलता है और खुलने पर पति या भाई को साथ लाने जैसी शर्तें रखकर वापस भेज दिया जाता है।  उनका कहना है कि निवेश शुरू कराते समय ऐसी कोई शर्त नहीं थी, इसलिए अब नए नियम बनाकर परेशान किया जा रहा है।

कंपनी ने बदले एजेंट, ब्रांच मैनेजर ने हेल्पलाइन पर शिकायत की दी सलाह

महिलाओं का आरोप है कि किस्त पूरी होने से पहले ही कंपनी ने अपने ब्रांच मैनेजर और एजेंट बदल दिए। अब कंपनी पुराने एजेंटों पर निवेशकों से वसूली गई राशि जमा न कराने का आरोप लगा रही है। हालांकि महिलाओं का कहना है कि उनके पास भुगतान रिकॉर्ड मौजूद है, इसलिए एजेंटों की लापरवाही का नुकसान निवेशकों को नहीं उठाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में साइबर ठगों का खौफनाक खेल, किसान का मोबाइल हैक कर उड़ाए ₹1 लाख; खुद ब खुद फॉर्मेट हुआ फोन

वहीं भारत फाइनेंस की बानमोर शाखा के प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सभी निवेशकों को कंपनी की सदस्य हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है, ताकि मुख्यालय स्तर से जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके। फिलहाल महिलाओं ने मुरैना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर अपनी जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है।

Morena high interest investment fraud agent missing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 08:22 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Morena News
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.