मुरैना में पूर्व विधायक के वाहन के सामने आ बैठा विशालकाय मगरमच्छ, भर्रा पुल पर देर रात थमा रास्ता

Quari River Crocodile : मुरैना के भर्रा पुल पर देर रात विशालकाय मगरमच्छ सड़क के बीच आकर बैठ गया। पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा का वाहन कुछ देर रुका, समर्थक ने वीडियो बनाया जो वायरल हो गया।
Giant crocodile sitting on Bharra Bridge road in Morena
विधायक की गाड़ी के सामने अचानक आया मगरमच्छफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Morena Crocodile Viral Video : मुरैना जिले में देर रात क्वारी नदी पर बने भर्रा पुल पर उस समय लोगों के होश उड़ गए, जब एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक सड़क के बीच आकर बैठ गया। जौरा के पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा अपने समर्थकों के साथ जौरा से अपने पैतृक गांव रजौधा जा रहे थे। इसी दौरान मगरमच्छ के सड़क पर आ जाने से उनका वाहन कुछ देर के लिए रुक गया।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा का वाहन सुजानगढ़ी के आगे क्वारी नदी पर बने भर्रा पुल से गुजर रहा था। तभी एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक पुल की सड़क पर आकर बैठ गया। मगरमच्छ को बीच सड़क पर देखकर वाहन रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक सड़क पर ही बैठा रहा और रास्ता रोके रहा।

समर्थक ने मोबाइल में कैद किया वीडियो

मुरैना में मगरमच्छ को सड़क पर बैठा देखकर पूर्व विधायक के वाहन में मौजूद एक समर्थक ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में विशालकाय मगरमच्छ पुल की सड़क पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग भी हैरान हैं।

कुछ देर बाद नदी में उतर गया मगरमच्छ

बताया जा रहा है कि सड़क पर कुछ देर तक बैठे रहने के बाद मगरमच्छ पुल के नीचे स्थित क्वारी नदी में उतर गया। इसके बाद रास्ता साफ हुआ और पूर्व विधायक का वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सका। देर रात पुल पर मगरमच्छ के पहुंचने की यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Giant crocodile sitting on Bharra Bridge road in Morena
Ground Report: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सड़कों पर कचरे का अंबार, स्वच्छता पर हड़ताल की मार; लोग परेशान

क्वारी नदी से निकलकर पुल तक पहुंचा

जिस स्थान पर मगरमच्छ दिखाई दिया, वह क्वारी नदी पर बना भर्रा का पुल है। नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी के कारण उसके सड़क तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मगरमच्छ पुल की सड़क तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद घटना की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com