मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में दिसंबर से ऑनलाइन दर्शन की तैयारी, विदेश से भी भेज सकेंगे चढ़ावा

Pashupatinath Temple Live Aarti Streaming: मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में दिसंबर से ऑनलाइन दर्शन और लाइव आरती शुरू होने की तैयारी है। विदेशों में रहने वाले श्रद्धालु ऑनलाइन चढ़ावा भी भेज सकेंगे।
mandsaur pashupatinath temple
मंदसौर का पशुपतिनाथ मंदिरफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मंदसौर के अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में ऑनलाइन दर्शन की तैयारी तेज।

  • दिसंबर से वेबसाइट और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने की संभावना।

  • महाकाल मंदिर की तर्ज पर मल्टीकैमरा सिस्टम से दिखाए जाएंगे दर्शन और आरती।

  • विदेशों में रहने वाले श्रद्धालु विदेशी मुद्रा में भी ऑनलाइन चढ़ावा भेज सकेंगे।

Mandsaur Pashupatinath Temple Online Darshan : मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को जल्द ही ऑनलाइन दर्शन और डिजिटल माध्यम से चढ़ावा भेजने की सुविधा मिलने जा रही है। अब देश ही नहीं, विदेशों में रहने वाले भक्त भी घर बैठे भगवान के दर्शन और आरती का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। मंदिर प्रबंधन समिति इस व्यवस्था को दिसंबर से शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए तकनीकी संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

मंदिर में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर विकसित की जा रही है। इसके लिए कई कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से भगवान के दर्शन और आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा। योजना के मुताबिक, मंदिर की वेबसाइट, यूट्यूब और अन्य अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए श्रद्धालु इस सुविधा से जुड़ सकेंगे। दिसंबर से इसकी शुरुआत होने की संभावना है।

विदेशों में बैठे भक्त भी कर सकेंगे दर्शन

भगवान पशुपतिनाथ के देश और विदेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हैं। कई भक्त दूरी या दूसरी वजहों से मंदिर नहीं पहुंच पाते। ऑनलाइन प्रसारण शुरू होने के बाद वे मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को मंदिर से जोड़ना है।

विदेशी मुद्रा में भी भेज सकेंगे ऑनलाइन चढ़ावा

मंदिर समिति ऑनलाइन दर्शन के साथ विदेशों से चढ़ावा भेजने की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी में है। विदेश में रहने वाले श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से दान कर सकेंगे। विदेशी मुद्रा में मिलने वाली राशि को भारतीय रुपये में बदलने के लिए स्थानीय बैंक के जरिए व्यवस्था की गई है। यह बैंकिंग व्यवस्था पिछले करीब एक साल से संचालित है। ऑनलाइन चढ़ावा सुविधा शुरू होने के बाद विदेशों में रहने वाले भक्तों के लिए दान करना आसान हो जाएगा।

mandsaur pashupatinath temple
आशियाने टूटे, अब सड़क पर कट रही जिंदगी, भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर टूटने से बेघर हुए परिवारों का दर्द

मंदिर समिति के पास 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति

पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसमें जमीन, फिक्स्ड डिपॉजिट, कोषालय में जमा राशि और आभूषण शामिल हैं। मंदिर में हर साल औसतन करीब 15 लाख रुपये का चढ़ावा आता है। दानपेटियां साल में लगभग 10 बार खोली जाती हैं और इनमें जमा राशि की गिनती की जाती है। ऑनलाइन दर्शन और चढ़ावे की सुविधा शुरू होने से मंदिर से दूर रहने वाले श्रद्धालुओं को भी जुड़ने का मौका मिलेगा। हालांकि, इन सुविधाओं की शुरुआत के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से तकनीकी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।