एमपी के CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की हुई सगाई, जानिए कौन बनने जा रही हैं मुख्यमंत्री परिवार की बहू

मप्र के CM मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई खरगोन की डॉ. इशिता यादव से हो गई है। सादगी भरे समारोह में परिवार व भाजपा के प्रमुख नेता शामिल हुए। सीएम ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
CM हाउस में बजे शहनाई: डॉक्टर अभिमन्यु की हुई सगाई, जानिए कौन हैं इशिता यादव जो बनने जा रही हैं मुख्यमंत्री परिवार की बहू
मप्र के सीएम मोहन यादव के बेटे की अभिमन्यु की सगाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास से खुशियों की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ.अभिमन्यु यादव की सगाई खरगोन की डॉ. इशिता यादव से हो गई है। यह समारोह भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बेहद सादगी और पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर की जानकारी साझा करते हुए आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस खास मौके पर पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता और करीबी परिजन शामिल हुए। अब सभी की नजरें इस नए रिश्ते के अगले चरण यानि शादी की तैयारियों पर टिक गई हैं।

डॉ. इशिता यादव मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सेल्दा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। वहीं अभिमन्यु यादव इंदौर के एलएनटीसी मेडिकल कॉलेज से मास्टर्स इन सर्जरी की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों युवाओं की सगाई का यह रिश्ता न केवल परिवारों को जोड़ रहा है बल्कि चिकित्सा क्षेत्र के दो होनहार डॉक्टरों को भी एक नए जीवन अध्याय की ओर ले जा रहा है।

मुख्यमंत्री निवास में बेहद सादगी से हुआ आयोजन

भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में यह सगाई समारोह बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में रखा गया था। इसमें केवल कुछ ही करीबी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रही, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष, राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक उपस्थित थे। यह आयोजन न किसी भव्यता के लिए याद किया जाएगा, बल्कि एक आदर्श पारिवारिक आयोजन के लिए मिसाल बन गया।

जानिए कौन हैं डॉ. इशिता यादव

खरगोन की रहने वाली डॉ. इशिता यादव न केवल मेडिकल फील्ड की छात्रा हैं, बल्कि उनका पारिवारिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी मजबूत माना जाता है। वे एक विनम्र और गंभीर स्वभाव की युवती हैं, जो चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सगाई के बाद मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से उनका स्वागत करते हुए इस रिश्ते को बाबा महाकाल और गोपालकृष्ण की कृपा बताया। अब दोनों परिवारों के बीच नए रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com