मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप, आज कई जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव में पारा 47 डिग्री पहुंचा
MP Heatwave News: मध्य प्रदेश में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मंगलवार को राज्य के कई जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 4 दिनों तक लू का असर रहने की संभावना जताई है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Heatwave Alert in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्से तेज धूप और गर्म हवाओं की चपेट में हैं। मंगलवार को कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्म नौगांव रहा, जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं खजुराहो में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। यह इस सीजन में पहली बार है, जब प्रदेश में पारा 47 डिग्री तक पहुंचा है।
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भिंड, छतरपुर, रीवा, सिंगरौली, सागर और दमोह सहित कई जिलों में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, खरगोन और नर्मदापुरम समेत अन्य जिलों में भी लू का असर बना रहेगा।
अगले 4 दिन लू का असर
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। मंगलवार को 22 शहरों में तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। दतिया में 45.8 डिग्री, राजगढ़ में 45.6 डिग्री और दमोह में 45.5 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा सागर, टीकमगढ़, गुना और सतना में भी तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
PM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
बड़े शहर भी गर्मी से बेहाल
प्रदेश के बड़े शहर भी गर्मी से बेहाल रहे। भोपाल में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी में रात का तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली। इंदौर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री, ग्वालियर में 45 डिग्री और जबलपुर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें : भोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
दोपहर में बाहर ना निकले
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस दौरान गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टरों ने भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
