-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Madhya Pradesh Government Suspends Pilot For Serious Negligence
मध्य प्रदेश सरकार ने ‘गंभीर लापरवाही’ बरतने के लिए पायलट को किया निलंबित
- Written By: किर्तेश ढोबले

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल छह मई को ग्वालियर हवाई अड्डे पर हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त के मामले में अपने वरिष्ठ पायलट माजिद अख्तर को ‘गंभीर लापरवाही’ बरतने के लिए निलंबित कर दिया है।
मध्य प्रदेश शासन के विमानन विभाग के सचिव एम सेलवेन्द्रन द्वारा हाल ही में जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘विमान के वरिष्ठ पायलट कैप्टन माजिद अख्तर द्वारा गंभीर लापरवाही के कारण शासकीय विमान छह मई 2021 को दुर्घटनाग्रस्त हुआ और शासन को क्षति हुई जिसकी वजह से उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अपेक्षित है। अतएव, मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के उप नियम (1) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।”
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले साल इस विमान को अमेरिकी कंपनी ‘टेक्ट्रॉन एविएशन’ से करीब 65 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह सात सीटों वाला बीचक्राफ्ट किंग एयर बी-200जीटी वीटी एमपीक्यू विमान था। इस आदेश में आगे कहा गया है कि निलंबन अवधि में आदेश के प्रभावशील रहते हुए अख्तर का मुख्यालय भोपाल रहेगा। इस बारे में सेलवेन्द्रन ने फोन पर जवाब नहीं दिया। हालांकि, मध्य प्रदेश विमानन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अख्तर को निलंबित किये जाने की पुष्टि की है।
इससे पहले अगस्त में नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) ने इस विमान दुर्घटना के मामले में अख्तर का फ्लाइंग लाइसेंस एक साल की अवधि के लिए निलंबित कर दिया था। गुजरात से कोविड-19 मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन ला रहा मध्य प्रदेश सरकार का यह विमान ग्वालियर हवाईअड्डे पर इस साल छह मई को उतरते वक्त रनवे फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इस हादसे में विमान का मुख्य पायलट माजिद अख्तर, सह पायलट शिवशंकर जायसवाल एवं नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी को चोटें आई थी। यह हवाईअड्डा महाराजपुर वायुसेना स्थित एक सैन्य हवाईअड्डा है, जहां से नागरिक विमान भी उड़ान भरते हैं।इस विमान क्षेत्र का संचालन भारतीय वायुसेना एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण करता है। (एजेंसी)
Madhya pradesh government suspends pilot for serious negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












