ऐसे भी होता है लिव-इन रिलेशनशिप का अंत, फ्रिज में 9 महीने बाद मिली महिला की डेडबॉडी
मध्य प्रदेश के देवास में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की हत्या के बाद उसका शव 9 महीनों तक फ्रिज में छिपा रखा गया। पुलिस ने मामले का खुलासा तब किया जब मकान से तेज दुर्गंध आने लगी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
लिव-इन रिलेशनशिप का एक और खौफनाक अंजाम सामने आया है। मध्य प्रदेश के देवास में छह महीने बाद फ्रिज में महिला का शव मिला। हत्या के आरोप में उसके शादीशुदा प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस कमरे में शव रखा था, उसके ठीक बगल में दूसरे किराएदार का परिवार रहता है, लेकिन अब तक किसी को भनक तक नहीं लगी। अब जब फ्रिज बंद था, तो बदबू फैली और राज खुल गया। पीड़िता की पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके प्रेमी संजय पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।