Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहां 15% महिलाएं पायलट के रूप में कार्यरत – ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंधिया ने कहा कि भारत में विश्व से सबसे अधिक महिला पायलट है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 24, 2025 | 08:59 PM

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Follow Us
Close
Follow Us:

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिलाओं की उपलब्धियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जहां 15% महिलाएं पायलट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने विजयाराजे सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी ‘आजी अम्मा’ यानी राजमाता विजयाराजे सिंधिया का मानना था कि देश को अगर आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को पहली पंक्ति में लाना ही होगा। सिंधिया ने छात्राओं से संवाद कर उनकी योजनाओं और पढ़ाई की स्थिति को भी जाना।

कार्यक्रम में जब सिंधिया ने छात्राओं से बातचीत की तो उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है। छात्राओं ने सकारात्मक जवाब दिया, जिस पर सिंधिया ने उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों तक पहुंचे और समाज का मार्गदर्शन करें।

“शिक्षा ही सशक्तिकरण की कुंजी है! आज, विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्वालियर में छात्राओं से संवाद कर मन प्रसन्न हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

‘आरोप लगाओ और भाग जाओ’ की राजनीति बंद करे कांग्रेस, विपक्ष पर क्यों भड़क उठे शिवराज सिंह चौहान?

इंदौर की मौतों पर सवाल…माइक पर हाथ मारकर भागीं मंत्री प्रतिमा बागरी, VIDEO वायरल

इंदौर में वर्चस्व की लड़ाई! CM मोहन यादव बनाम कैलाश विजवर्गीय का असली सच- VIDEO

इंदौर में गंदे पानी का कहर! घर-घर पहुंच रही डॉक्टरों की टीम, संक्रमण रोकने के लिए जंग जारी- VIDEO

महाविद्यालय की हर छात्रा में मुझे अपनी आजीअम्मा, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की वही दूरदृष्टि दिखाई दी— एक ऐसे भारत की, जहां शिक्षित… pic.twitter.com/7l5RTPfXlj — Office Of JM Scindia (@Officejmscindia) March 24, 2025

भारत में महिला पायलटों का गौरव

भारत में 15% पायलट महिलाएं हैं 🇮🇳 pic.twitter.com/Anb7Zdzwji — Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) March 24, 2025

सिंधिया ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों में जहां महिला पायलटों की संख्या काफी कम है, वहीं भारत में 15% महिलाएं पायलट हैं। यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है कि महिलाएं न केवल सामान्य विमान उड़ा रही हैं, बल्कि लड़ाकू विमानों को भी संभाल रही हैं।

मध्यप्रदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हर छात्रा में दिखी राजमाता की छवि

कार्यक्रम के बाद सिंधिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि महाविद्यालय की हर छात्रा में उन्हें अपनी आजी अम्मा की दूरदर्शिता नजर आई। उन्होंने कहा कि यह वही दृष्टि है जो एक शिक्षित और सशक्त भारत का निर्माण करती है और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सपना पूरा करती है।

Latest hindi india only one country in world 15 women working pilots jyotiraditya scindia central avition minister mp news today gwalior

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2025 | 08:59 PM

Topics:  

  • Gwalior
  • Jyotiraditya Scindia
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.