खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह, 13 अक्टूबर को रघुवीर यादव होंगे सम्मानित

Raghuvir Yadav Award : 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 का सम्मान अभिनेता रघुवीर यादव को अभिनय के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
Raghuvir Yadav To Recieve Kishore Kumar Award
रघुवीर यादव खंडवा में होंगे सम्मानितफोटो सोर्स - नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • किशोर कुमार की पुण्यतिथि।

  • खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह।

  • एक्टर रघुवीर यादव होंगे सम्मानित।

  • रघुवीर यादव को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान।

National Kishore Kumar Samman 2026 : खंडवा जिले से नाता रखने वाले और अपनी सुरीली आवाज से सभी को दीवाना बनाने वाले कलाकार किशोर कुमार की पुण्य स्मृति में उनकी जन्मस्थली खंडवा में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत-संगीत संध्या’ का आयोजन किया जा रहा है।

मप्र के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ 12 अक्टूबर को हो चुका है। समारोह के दूसरे दिन, 13 अक्टूबर को प्रसिध्द अभिनेता रघुवीर यादव को वर्ष 2026 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

रघुवीर यादव को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव के अनुसार, वर्ष 2026 का सम्मान अभिनेता रघुवीर यादव को अभिनय के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह के बाद प्रसिद्ध गायक सुदेश भोंसले और उनके साथी मुंबई की ओर से गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होंगे और इनमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

1997 से दिया जा रहा है राष्ट्रीय सम्मान

मप्र शासन का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 1997 से प्रदान किया जा रहा है। अब तक 29 विभूतियों को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को यह सम्मान दिया जाता है। इसमें पांच लाख रुपये की कर-मुक्त राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है। सम्मान का उद्देश्य सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, दीर्घ साधना और श्रेष्ठ उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना है।

जबलपुर में जन्मे एक्टर रघुवीर यादव की पहचान

25 जून 1957 को जबलपुर में जन्मे रघुवीर यादव अभिनेता होने के साथ-साथ गायक और संगीतकार भी हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षण लेकर रंगमंच से अपने करियर की शुरुआत की। साल 1985 आई फिल्म मैसी साहब से उन्होनें अपनी पहचान बनाई। इसके बाद फिल्म सलाम बाम्बे, बैंडिट क्वीन, दिल से, लगान, वॉटर और पीपली लाइव में उनके अभिनय को सराहना मिली। वेब सीरीज पंचायत में प्रधान जी के किरदार ने उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी फेमस बनाया। खंडवा में आयोजित ये समारोह किशोर कुमार की विरासत के साथ भारतीय सिनेमा की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

मप्र के खंडवा जिले के रहने वाले थे किशोर कुमार

बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा जिला में ब्राह्मण बंगाली परिवार में हुआ था। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उनके पिताजी कुंजालाल गांगुली मशहूर वकील थे। किशोर कुमार को बचपन से ही म्यूजिक और कॉमेडी में रूचि थी । सिनेमा की इस दुनिया में कई कलाकार आए और चले गए लेकिन किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी कायम है। किशोर कुमार अपना परिचय किशोर कुमार खंडवा वाले कहकर दिया करते थे।

Raghuvir Yadav To Recieve Kishore Kumar Award
दतिया की कुलदेवी मां विजय काली : आस्था, चमत्कार और सदियों पुरानी परंपराओं की जीवंत कहानी

सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने एक्स पर कर शेयर किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी उन्होने अपने पोस्ट पर लिखा ' 'मध्यप्रदेश के गौरव, गायक किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

अपनी जादुई आवाज से उन्होंने हिंदी फिल्म जगत को नई ऊंचाई और पहचान दी। उनकी आवाज प्रशंसकों के हृदय में अमर गीत के रूप में उपस्थित रहकर मन व हृदय को आनंदित करती रहेगी'।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा 'जिंदगी के हर पल को जिंदादिली के साथ जीने वाले, महान गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ! अपनी गायकी और अभिनय से लोगों के जीवन में उत्साह एवं उल्लास का नया रंग भरने वाले खंडवा के लाल, मध्यप्रदेश के रत्न को सदैव याद किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com