जबलपुर के सिहोरा में रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, जमीन विवाद के चलते टावर पर चढ़ी महिला- देखें VIDEO
Sonam Mallah Tower Video: जबलपुर के सिहोरा में जमीन विवाद को लेकर टावर पर चढ़ी महिला, अपनों पर लगाया फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने का आरोप, प्रशासन ने सुरक्षित उतारा।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
टावर पर चढ़ी महिला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jabalpur Sihora Land Dispute: जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र से रोंगटे खड़े करने वी तस्वीर सामने आई है, यहां एक महिला जमीन विवाद के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसे नीचे उतारने में पुलिस, जिला प्रशासन और परिवार के सदस्यों के पसीने छूट गए। हालांकि शाम 4 बजे सोनम को समझा बुझाकर टॉवर से नीचे उतार किया गया।
सोनम मल्लाह नामक यह महिला सिहोरा के वार्ड नंबर 3 में रहती है, इसके बड़े पिता के बेटे संतोष और गोपाल ने एक स्थानीय व्यापारी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनवाकर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया जबकि वह अपनी जमीन किसी को ना तो बेचना चाहती है और ना ही उसने किसी से कोई लेनदेन किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि, यह महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसपर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। यह पूरा मामला जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला ने परेशना होकर यह कदम उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
सागर में सुबह की सैर बनी आखिरी सफर! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मौत, पुल पर मिला शव
बाबा महाकाल की सवारी की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने सवारी मार्ग का किया निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस
इंदौर: राजवाड़ा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
जबलपुर : जमीनी विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला#mpnews #viral pic.twitter.com/To1susb6H0 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 3, 2026
थाने और तहसीलदार के काट रही चक्कर
बताया जा रहा है कि सोनम कई महीनों से परेशना थी, जानकारी के अनुसार वह अपनी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए पुलिस और तहसीलदार को ज्ञापन दे चुकी है, करीब 20 बार थानों और तहसील कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है लेकिन अभी तक उसकी सुनवाई नहीं हुई और ना ही कोई कार्यवाही की गई, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
यह भी पढ़ें: MP News: हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क; मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कही बड़ी बात
तत्काल शुरू हुई जांच
सोनम मल्लाह के मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद पूरा प्रशासन हिल गया, करीब 4 घंटों तक सोनम ने यह हाईवोल्टेज ड्रामा किया और फिर प्रशासन की तत्काल कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद वह टावर से नीचे आई। उसके नीचे उतरते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल उसकी शिकायत सुनी और जांच शुरू की। इसके साथ ही उसे आश्वासन दिया गया है, जल्द ही उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
