Navratri Special: AI की मदद से बना नवरात्रि पंडाल APP, 250 से ज्यादा दुर्गा पंडालों की जानकारी एक क्लिक पर

Navratri Technology Jabalpur: जबलपुर में AI का कमाल, प्रोफेसर भावेश तोलानी ने बनाया नवरात्रि पंडाल हॉपिंग ऐप। 270 से ज्यादा पंडालों की लोकेशन, झांकियों और भंडारे की मिलेगी पूरी जानकारी।
AI Powered Navratri Pandal Information App
एआई द्वारा बनाया गया नवरात्रि पंडाल एप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • जबलपुर के भावेश तोलानी ने AI की मदद से बनाया नवरात्रि पंडाल हॉपिंग ऐप।

  • ऐप पर 270 से ज्यादा दुर्गा पंडालों की तस्वीरें और लोकेशन उपलब्ध।

  • झांकियों, धार्मिक आयोजनों और भंडारों के मेन्यू की जानकारी भी मिलेगी।

  • घर से निकलने से पहले ही शहर के दुर्गा पंडालों की प्लानिंग कर सकेंगे श्रद्धालु।

AI Powered Navratri Pandal Information App: जबलपुर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी भावेश तोलानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से एक खास ऐप तैयार किया है।

इस ऐप के जरिए लोग घर से निकलने से पहले ही शहर के दुर्गा पंडालों, उनकी लोकेशन, धार्मिक आयोजनों, झांकियों और भंडारों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पंडालों की तस्वीरों से लेकर लोकेशन तक की जानकारी

नवरात्रि त्योहार में शहर के अलग-अलग इलाकों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। कई जगह आकर्षक झांकियां बनाई जाती हैं, तो कहीं महाआरती, धार्मिक अनुष्ठानों और भंडारों का आयोजन होता है। लेकिन लोगों को अक्सर इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में कई बार एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक पहुंचने के बाद पता चलता है कि शहर में कहीं और भी विशेष झांकी या धार्मिक आयोजन हो रहा है।

270 से ज्यादा पंडालों की जानकारी ऐप पर मौजूद

इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए जबलपुर शहर के भावेश तोलानी ने नवरात्रि पंडाल हॉपिंग ऐप तैयार किया है। इसमें 270 से ज्यादा दुर्गा पंडालों की तस्वीरें और उनसे संबंधित जानकारियां उपलब्ध हैं। लोग ऐप के माध्यम से पंडाल की लोकेशन, वहां तक की दूरी, स्थापित प्रतिमा की खासियत और आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों सहित कई अन्य जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

AI Powered Navratri Pandal Information App
इंदौर में गरबा पांडाल में नाबालिग से अभद्रता! भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

भंडारों के मेन्यू की जानकारी भी उपलब्ध

इस ऐप की एक खास सुविधा भंडारों से जुड़ी जानकारी है। शहरवासी यहां भंडारों के आयोजन और प्रसाद के मेन्यू की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इससे लोग अपनी पसंद के पंडालों और आयोजनों का चयन कर पहले से दर्शन की योजना बना सकते हैं।

दुर्गा समितियां भी साझा कर रहीं जानकारी

ऐप की उपयोगिता बढ़ाने में दुर्गा समितियों की भी भागीदारी है। समितियां अपने पंडालों और आयोजनों से जुड़ी जानकारियां खुद ऐप पर भेज रही हैं। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले धार्मिक आयोजनों की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com