सोशल मीडिया स्टार हर्षा ऋचरिया ने लिया संन्यास, मिला नया नाम, जानें कौन हैं महाकुंभ में वायरल हुई इन्फ्लूएंसर
Harsha Richhariya: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा ऋचरिया ने उज्जैन में लिया संन्यास। अब 'स्वामी हर्षानंद गिरि' के नाम से जानी जाएंगी। ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्म की राह चुनी।
- Written By: प्रिया जैस
हर्षा ऋचरिया ने लिया संन्यास (सौजन्य-एक्स)
Harsha Richhariya Sanyas: अक्षय तृतीया के अवसर पर, उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हर्षा ऋचरिया ने पंचायती निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर स्वामी सुमननंद गिरि महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में संन्यास ग्रहण किया। यह पूरा समारोह धार्मिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के पूर्ण पालन के साथ संपन्न हुआ। इस खबर से उनके फैंस के होश उड़ गए।
संन्यास परंपरा का पालन करते हुए, विशेष समारोह आयोजित किए गए थे, जिनमें हर्षा ऋचरिया का शिखा (बालों की चोटी) और दंड (लाठी) का विधिपूर्वक त्याग करना शामिल था। इसके अलावा, तर्पण, पिंड-दान और श्राद्ध जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान भी पूरी विधी के साथ पूरे किए गए। इन सभी अनुष्ठानों के खत्म होते ही उन्होंने औपचारिक रूप से संन्यास ग्रहण कर लिया।
हर्षा ऋचरिया का नया नाम: स्वामी हर्षानंद गिरि
सभी धार्मिक काम होने के बाद, हर्षा ऋचरिया (Harsha Richhariya) को ‘स्वामी हर्षानंद गिरि’ का नया नाम प्रदान किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है और उन्होंने अपने गुरुदेव के मार्गदर्शन में संन्यास का मार्ग चुना है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
सागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
भाई का चालान कटते ही पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन, करैरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
Harsha Richhariya renounces worldly life, takes new name Swami Harshanand Giri Ujjain: Harsha Richhariya has renounced worldly life and embraced asceticism. In Ujjain, rituals including tarpan, pinddaan and shraddh were performed as part of the transition. The new name taken… pic.twitter.com/O40hnJfPD4 — Atulkrishan (@iAtulKrishan1) April 19, 2026
जीवन धर्म और समाज सेवा को समर्पित। स्वामी हर्षानंद गिरि ने अपना पूरा जीवन धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि उनका भावी जीवन आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हुए समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहेगा।
यह भी पढ़ें – गुजरात में हिंदू नाबालिग लड़की से दरिंदगी! परवेज़ ने 7 दोस्तों के साथ ऐसे बनाया शिकार, 3 साल तक किया यौन शोषण
वे मूल रूप से झांसी की है, लेकिन इनका परिवार भोपाल में रहता है। उनके पिता, दिनेश, एक बस कंडक्टर है और उनकी मां, किरण ऋचरिया, एक बुटीक चलाती हैं। उनका एक भाई है, कपिल, जो प्राइवेट सेक्टर में काम करता है।
सोशल मीडिया से आध्यात्मिकता तक का सफर
संन्यास लेने से पहले, हर्षा ऋचरिया एक स्टेज एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर काम करती थीं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या काफी ज़्यादा है, और वह सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े वीडियो बनाती रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है और अहमदाबाद से योग में एक विशेष कोर्स कर चुकी है।
