

इंदौर एयरपोर्ट के VIP लाउंज में सुमित्रा महाजन की सुरक्षा में चूक का मामला।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के पास अचानक पहुंचा अनजान व्यक्ति, नशे में होने की आशंका।
बातचीत के दौरान दो बार असहज हुईं सुमित्रा महाजन, PA ने CISF को दी सूचना।
CISF के जवान व्यक्ति को अपने साथ ले गए, एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल।
Security Lapse Involving Sumitra Mahajan At Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट के VIP लाउंज में एक अनजान व्यक्ति अचानक उनके पास पहुंच गया।
व्यक्ति की गतिविधियों और बातचीत के तरीके से उसके नशे में होने की आशंका जताई गई। इस घटना के दौरान सुमित्रा महाजन दो बार असहज हुईं। मामले की जानकारी मिलने पर CISF के जवान व्यक्ति को अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार, सुमित्रा महाजन इंदौर एयरपोर्ट पर अहिल्या स्मारक को लेकर चर्चा के सिलसिले में पहुंची थीं। इसी दौरान वीआईपी लाउंज में एक अनजान व्यक्ति अचानक उनके पास आ गया। शुरुआत में उसने राजनीतिक विषयों पर बातचीत की, लेकिन कुछ देर बाद वह इधर-उधर की बातें करने लगा। उसकी बातचीत और व्यवहार से सुमित्रा महाजन असहज हो गईं।
घटना के दौरान सुमित्रा महाजन के साथ मौजूद उनके पीए राजेश मिश्रा ने स्थिति को देखते हुए सीआईएसएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्ति को अपने साथ ले गए। वीआईपी लाउंज जैसे संवेदनशील स्थान पर किसी अनजान व्यक्ति का इस तरह पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि सुमित्रा महाजन के पास अचानक पहुंचे व्यक्ति से एअरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है, इंदौर एअरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को है, ऐसे में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का एअरपोर्ट में प्रवेश कर जाना कई सवाल खड़े कर रहा है
इस घटना को लेकर सुमित्रा महाजन ने नाराजगी जताई। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जैसी विशिष्ट व्यक्ति की मौजूदगी वाले वीआईपी लाउंज में किसी अनजान व्यक्ति का अचानक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब यह देखना अहम होगा कि एयरपोर्ट प्रबंधन और सीआईएसएफ इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और सुरक्षा में संभावित चूक को लेकर क्या स्पष्टीकरण देते हैं।