नोटों का ‘कागजी’ खेल, इंदौर में रोड पर मिले 500 की 556 गड्डियां; नोटों के बीच में छिपे रंग-बिरंगे कागज
Indore News: सांवेर-उज्जैन रोड पर गुरुवार सुबह पुलिस को तीन संदिग्ध बैगों से 500 रुपये के नोटों की करीब 566 गड्डियां मिली हैं। बैगों में नोटों के साथ अलग-अलग रंग के कागज भी रखे गए थे।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्म इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Sanwer Ujjain Road Cash Recovery: सांवेर-उज्जैन रोड पर गुरुवार सुबह पुलिस को तीन संदिग्ध बैगों से 500 रुपये के नोटों की करीब 566 गड्डियां मिली हैं। बैगों में नोटों के साथ अलग-अलग रंग के कागज भी रखे गए थे। पहली नजर में नोट असली जैसे प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन उनकी वास्तविकता की पुष्टि के लिए पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ग्रामीण थाना पुलिस के अनुसार सड़क किनारे तीन लावारिस बैग पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीआई गिरजाशंकर महोबिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो चुके थे।
गड्डियों के बीच मिले रंगीन कागज
पुलिस टीम ने जब बैगों की तलाशी ली तो उनमें ऊपर और नीचे की तरफ 500 रुपये के नोटों की गड्डियां सजी हुई मिलीं। हालांकि गड्डियों की गहराई से जांच करने पर पता चला कि कई बंडलों में असली नोटों के बीच रंग-बिरंगे कागज रखे गए थे। जानकारी के मुताबिक 130 से ज्यादा गड्डियों में इस तरह की सामग्री मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन के किसान ने गेहूं छोड़ ‘चिया सीड’ बोया, चमकी किस्मत; एक बीघा में एक लाख रुपये तक की कमाई
‘अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़कों पर न चलें’, कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने फिर मचाया बवाल; देखें VIDEO
महाकाल भस्म आरती में अब एक मोबाइल नंबर से 3 माह में एक ही बार मिलेगी अनुमति; जानें क्या है नया नियम
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
बरादम रकम की गिनती जारी
टीआई गिरजाशंकर महोबिया ने बताया कि बरामद रकम की गिनती कराई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 83 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल जब्त किए गए नोट देखने में असली प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन उनकी सत्यता की पुष्टि के लिए विशेषज्ञों से जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: भोपाल को मिला ‘अटल भवन’, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन; अब एक ही छत के नीचे होंगे नगर निगम के सारे काम
जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
बता दें कि एडीशनल एसपी महू रूपेश ने मीडिया को बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक किसान ने सड़क किनारे संदिग्ध बैग पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और बैगों की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि कुछ गड्डियों में ऊपर की तरफ असली नोट लगाए गए थे, जबकि अंदर नकली नोटों के साथ कागज भरे हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है और बरामद नोटों की सच्चाई जानने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
