Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Indore Crime Branch Action: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार! 5 करोड़ की फिरौती मामले में उगला सच

Builder Vivek Dammani Threat Case Indore: इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े धमकी मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पुलिस ने एक और आरोपी के साथी को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 26, 2026 | 05:16 PM

सोनू अरेस्टेड (सोर्स- सोशल मीडिया, डिजाइन इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Indore Police Arrested Sonu For Threatening Builder: इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े धमकी मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पुलिस ने एक और आरोपी के साथी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बिल्डर को धमकी दिलाने में अपनी भूमिका भी कबूल की है।

इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों में कार्रवाई कर रही है, इसी कड़ी में पुलिस ने सोनू उर्फ रितेश खंगार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पहले से गिरफ्तार राजपाल चन्द्रावत से पूछताछ के दौरान सामने आया था। बताया जा रहा है कि राजपाल को खरगोन से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया गया था।

क्राइम ब्रांच ने सोनू को किया गिरफ्तार

पूछताछ में उसने अपने साथी सोनू का खुलासा किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी देने वाले मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट, हत्या के प्रयास, चाकूबाजी, बलवा और घर में घुसकर हमला करने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं, फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और इस मामले में आगे और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

सागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद

वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई

भोपाल में क्राइम ब्रांच बनकर लूट: ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर युवक से डेढ़ तोला सोने की चेन छीनी, चार गिरफ्तार

विवेक दम्मानी को मिली थी धमकी

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, 14 अप्रैल सुबह करीब 10:30 बजे बिल्डर विवेक दम्मानी के ऑफिस नंबर पर व्हाट्सऐप कॉल आई, जिसे एक महिला कर्मचारी ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि दम्मानी 5 करोड़ रुपये दे दें, वरना उनके बेटे को गोली मरवा दी जाएगी। उसने यह भी कहा कि पुलिस के पास जाने से कोई फायदा नहीं होगा और पैसे मिलने पर ही मामला खत्म होगा।

यह भी पढें: भोपाल-इंदौर मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत: 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू

मध्य प्रदेश में बढ़ रहे धमकी के मामले

मध्य प्रदेश में हाल के महीनो में लॉरेंस गैंग के नाम पर फिरौती मांगने के पांच से अधिक मामले सामने आए हैं। बता दें कि इससे पहले गुना के पास अशोकनगर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आाय था जिसमें पुलिस ने एक राजस्थान के युवक को गिरफ्तार किया था।

Police arrested sonu builder vivek dammani threat case lawrence bishnoi linked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 05:16 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Lawrence Bishnoi
  • Madhya Pradesh
  • Threat Calls

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.