इंदौर: अचानक बदला CM मोहन यादव का तय कार्यक्रम, सुदर्शन कार्यालय पहुंचे, डेढ़ घंटे चली पदाधिकारियों से मुलाकात

Indore RSS Sudarshan Office: CM मोहन यादव तय कार्यक्रम बदलकर RSS के सुदर्शन कार्यालय पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे रहे और संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की। 3 से 5 अक्टूबर की अहम बैठक से पहले दौरा चर्चा में है।
CM Mohan Yadav visits RSS Sudarshan office in Indore
आरएसएस कार्यालय से बाहर आते सीएम मोहन यादव फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Mohan Yadav Indore Visit : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक अपने तय कार्यक्रम में बदलाव कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुदर्शन कार्यालय पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को रेसीडेंसी पहुंचना था, लेकिन उन्होंने अपना काफिला आगे रवाना कर दिया और खुद तीन गाड़ियों के साथ संघ कार्यालय पहुंचे।

सुदर्शन कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संघ की ओर से आयोजित अनुभव शाला में शताब्दी वर्ष के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में संघ की गतिविधियों, इतिहास और शताब्दी वर्ष से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

संघ पदाधिकारियों से हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री ने सुदर्शन कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात भी की। सूत्रों के मुताबिक, संघ के प्रचारकों और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हुई, हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

3 से 5 अक्टूबर तक इंदौर में होगी संघ की अहम बैठक

मुख्यमंत्री का संघ कार्यालय पहुंचना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 3 से 5 अक्टूबर तक इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक प्रस्तावित है। संघ की इस बैठक को संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई रचना और संगठनात्मक बदलाव पर मंथन

बताया जा रहा है कि संघ की आगामी बैठक में संगठन के कार्य विस्तार को लेकर नई रचना पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही संगठनात्मक स्तर पर कुछ बदलावों को लेकर भी मंथन प्रस्तावित है। बैठक के बाद नई रचना के अनुसार संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।

CM Mohan Yadav visits RSS Sudarshan office in Indore
आशीष अग्रवाल का 27 सितंबर को ग्वालियर दौरा; कार्यकर्ताओं से बोले- न लगाएं होर्डिंग-बैनर, न करें स्वागत

करीब डेढ़ घंटे सुदर्शन कार्यालय में रहे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब डेढ़ घंटे सुदर्शन कार्यालय में बिताए। खास बात यह रही कि कार्यालय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री के साथ कोई अन्य व्यक्ति अंदर मौजूद नहीं था। बैठक और चर्चा के दौरान सामने आए विषयों को लेकर संघ या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

अचानक दौरे ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

मुख्यमंत्री का तय कार्यक्रम में बदलाव कर सीधे संघ कार्यालय पहुंचना और करीब डेढ़ घंटे वहां रुकना चर्चा का विषय बना हुआ है। खासतौर पर इंदौर में होने वाली संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com