UCC लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने दिए संकेत; जानें क्या कहा
Mohan Yadav Statement On UCC: एमपी में मानसून सत्र से पहले आ सकता है UCC विधेयक, सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत, सिकल सेल अभियान के तहत सवा करोड़ नागरिकों की स्क्रीनिंग पूरी।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Uniform Civil Code In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार यूसीसी लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
सीएम मोहन यदाव ने कहा कि आगामी वर्षाकालीन विधानसभा सत्र से पहले इस संबंध में विधेयक लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का मानना है कि जब देश में एक राष्ट्र, एक संविधान और एक व्यवस्था लागू है, तो अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों की आवश्यकता पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
यूसीसी के लिए बनाई गई समिति, लिए जा रहे सुझाव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर राज्य सरकार ने एक समिति का गठन किया है। यह समिति विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से सुझाव प्राप्त कर रही है। सरकार का उद्देश्य ऐसा कानून तैयार करना है, जो सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए समान नागरिक अधिकारों को मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि व्यापक चर्चा और परामर्श के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
खेल प्रतिभाओं को बड़ी सौगात, एमपी पुलिस विभाग में अब खिलाड़ियों की होगी सीधी भर्ती; 60 पद आरक्षित
आदिवासी पहचान पर सियासी घमासान, राष्ट्रपति के बयान के बाद MP में गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने BJP को घेरा
CM डॉ. मोहन यादव की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का बड़ा असर, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस आवेदन निरस्त
गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, पोता गंभीर रूप से घायल
राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश आगमन को बताया गौरव का विषय
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश आगमन प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुधार, जनकल्याण और समान अधिकारों को लेकर लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों तक विकास और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।
सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान पर भी दिया जोर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सवा करोड़ से अधिक लोगों की जांच और स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में ऐसे लोगों की पहचान हुई है जो इस आनुवंशिक बीमारी से प्रभावित हैं।
यह भी पढ़ें: खेल प्रतिभाओं को बड़ी सौगात, एमपी पुलिस विभाग में अब खिलाड़ियों की होगी सीधी भर्ती; 60 पद आरक्षित
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि समय पर पहचान और उपचार से मरीजों को बेहतर जीवन मिल सकता है। सरकार आयुर्वेद, एलोपैथी और अन्य चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से उपचार उपलब्ध करा रही है। साथ ही लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
